निर्माण के चंद दिनों में धंसी और उखड़ी नई सड़कें, सपा प्रमुख के वायरल वीडियो ने खोली घटिया निर्माण की पोल

विज्ञापन

निर्माण के चंद दिनों में धंसी और उखड़ी नई सड़के, सपा प्रमुख के वायरल वीडियो ने खोली घटिया निर्माण की पोल

Up News: नई बनी सड़कें चंद दिनों में ही धंस गईं और उखड़ने लगीं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे भाजपा सरकार के 'कमीशनख़ोरी' का नतीजा बताया है.

विज्ञापन

UP News: सरकारी बजट से तैयार की गई नई सड़कें निर्माण के महज कुछ ही दिनों में बदहाल स्थिति में पहुंच गई है. सड़क जगह-जगह से धंस रही है और डामर की परत पपड़ी की तरह उखड़ रही है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण नवनिर्मित सड़क वाहनों की आवाजाही झेल नहीं पा रही है. सड़क के इस तरह धंसने और उखड़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

सड़क धंसने पर सपा का जोरदार हमला

उत्तर प्रदेश में सड़कों के धंसने और बदहाल निर्माण को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर ट्वीट करते हुए 'BJP' का नया मतलब 'बेहद जानलेवा पार्टी' बताया. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे प्राणांतक भाजपाई विकास को देखकर लगता है कि भाजपाइयों की कमीशनख़ोरी का रिकॉर्ड सदियों तक कोई नहीं तोड़ पाएगा. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है.

मिर्जापुर में 64 करोड़ का ओवरब्रिज 4 महीने में ही धंसा, उखड़ी एप्रोच रोड

जिला मिर्जापुर में लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से 4 महीने पहले बने रेलवे ओवरब्रिज की एप्रोच रोड अचानक धंस गई. सड़क के धंसने और उखड़ने से पूरी सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

पाताल का रास्ता' या भ्रष्टाचार का गड्ढा

ताजनगरी आगरा में कल हुई बारिश के बाद मुख्य सड़क अचानक धंस गई और एक भयानक बड़ा गड्ढा बन गया. सड़क की इस दुर्दशा को देखकर स्थानीय लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि 'पाताल का रास्ता खुल गया है'. ताजनगरी में मेयर, सभी विधायक और मंत्री भाजपा के हैं, फिर भी नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है. विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच घटिया निर्माण का खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता को हादसों के खतरे के रूप में भुगतना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े:40 साल फरार अपराधी वोटर आईडी से कानपुर में गिरफ्तार


विज्ञापन
शशांक शेखर मिश्रा

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola