बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बैठी पंचायत, समझौते के बाद आरोपी के साथ कराया रोका-टीका, बालिग होने पर शादी तय

Updated:
विज्ञापन

बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बैठी पंचायत (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद पंचायत ने आरोपी युवक के साथ रोका-टीका कराया. बालिग होने पर शादी की बात. जानिए इस विवादित मामले का पूरा सच.

विज्ञापन

UP News: बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला अब विवादों में आ गया है. आरोप है कि पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया और आरोपी युवक के साथ किशोरी का रोका-टीका करा दिया गया. इसके साथ ही किशोरी के बालिग होने के बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया. मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा जोर पकड़ ली है.

विज्ञापन

एक साल से शोषण का आरोप

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के ही एक युवक पर करीब एक साल से बेटी को डराने-धमकाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. आरोप है कि युवक ने किशोरी की तस्वीरें भी बना ली थीं और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा. किशोरी के व्यवहार में बदलाव आने के बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई.

परिजनों को धमकाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी युवक के परिवार से शिकायत की, तो उन्हें धमकियां दी गईं. इसके बाद किशोरी के परिजनों ने शीशगढ़ थाने में शिकायत की. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई. आरोप है कि पंचायत में दोनों पक्षों पर दबाव डालकर समझौता कराया गया और सोमवार को रोका-टीका की रस्म भी करा दी गई.

पंचायत से कानूनी समझौता नहीं

अधिवक्ता उमंग रावत के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में पंचायत के माध्यम से आपसी समझौता कर कानूनी कार्रवाई खत्म नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि मामले में पंचायत या समझौते में शामिल लोगों की भूमिका सामने आने पर उनकी भी जांच हो सकती है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है.

पुलिस ने प्रेम प्रसंग बताया

वहीं, शीशगढ़ इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल ने मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है. उनका कहना है कि थाने में फिलहाल इस संबंध में कोई नई तहरीर नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. - शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: कानपुर में तीन बच्चों की मां को Instagram पर हुआ प्यार, पति-बच्चों को छोड़ दिल्ली पहुंची, बोली- सहेली संग रहूंगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola