Milkipur By Election 2025: बीजेपी या समाजवादी पार्टी! कौन होगा मिल्कीपुर का विजेता, 8 फरवरी को फैसला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Feb 2025 9:45 PM
Milkipur By Election 2025
Milkipur By Election 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है. उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो गई है. मतदाताओं ने चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है. बीजेपी को उम्मीद है कि यहां से पार्टी जीत दर्ज करेगा, वहीं सपा को भी जीत की उम्मीद है. अब यह 8 फरवरी को साफ हो पाएगा कि बीजेपी 2022 का बदला लेती है या सपा फिर से जीत का सिलसिला जारी रखती है.
Milkipur By Election 2025: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शाम 5 बजे तक करीब 65 फीसदी मतदान हुआ. इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है. समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट से अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया था. अजीत प्रसाद सपा नेता और सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं. वहीं, बीजेपी ने मिल्कीपुर सीट से चंद्रभानु पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है. मिल्कीपुर उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से अहम अयोध्या जिले का हिस्सा है.
बीजेपी या समाजवादी पार्टी
मिल्कीपुर से बीजेपी जीतेगी या सपा का परचम लहराएगा, यह तो 8 फरवरी को ही साफ हो पाएगा. हालांकि मीडिया गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बीजेपी बाजी मार सकती है. जिस तरह से वोटरों का उत्साह वोटिंग में देखा गया है उससे दावा किया जा रहा है कि बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई पत्रकारों ने दावा किया है लोगों से बातचीत में जो बात निकलकर आई है उसमें अधिकांश लोगों ने कहा कि उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी को वोट दिया है. इसके अलावा बीजेपी की डबल इंजन से भी लोगों को ज्यादा फायदा होगा.विकास को ज्यादा जोर मिलेगा.
सपा ने लगाए धांधली के आरोप
उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने कई जगहों पर धांधली किये जाने के आरोप लगाये हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ऑडियो साझा करते हुए लिखा कि “ये है पीठासीन अधिकारियों की सच्चाई का स्टिंग ऑपरेशन जो सत्ताधारी दल के लिए फर्जी मतदान का टारगेट पूरा कर रहे हैं. इनके बूथों पर तुरंत चुनाव रद्द किया जाए और इन्हें प्रथम दृष्टया ऑडियो सबूतों के आधार पर निलंबित किया जाए और फिर उचित न्यायिक कार्रवाई के बाद बर्खास्त भी.” सपा प्रमुख ने कहा कि हम उन सब ईमानदार और सच्चे अधिकारियों की प्रशंसा करते हैं, जिन्होंने भाजपा कार्यालय से दिये गये फर्जी मतदान के टारगेट को मानने से इंकार कर दिया है.
सपा सांसद ने लगाया अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप
इसी कड़ी में फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रही है. इसके लिए बीजेपी मतदाताओं को प्रभावित करना और धमकाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले कुछ महीनों में खुद मिल्कीपुर का 10 बार दौरा किया और 16 मंत्रियों को तैनात किया लेकिन इससे मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा और वे सपा का ही समर्थन कर रहे हैं.
मिल्कीपुर में क्यों हो रहा है उपचुनाव
मिल्कीपुर विधानसभा सीट साल 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए अवधेश प्रसाद के साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से चुने जाने के चलते खाली हो गया है. लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से बीजेपी हार गई थी. ऐसे में अयोध्या जिले की ही मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी के प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. इस सीट से बसपा ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारी है. जबकि कांग्रेस सपा का समर्थन कर रही है. वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है. हालांकि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










