Delhi Election Exit Poll Results 2025: बीजेपी को बहुमत, 26 साल बाद सत्ता में वापसी के आसार, AAP की हार का दावा!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Feb 2025 7:53 PM

विज्ञापन

Delhi Election Exit Poll Results 2025

Delhi Election Exit Poll Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजों में 26 साल के बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है लगभग सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. वहीं कई एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है.

विज्ञापन

Delhi Election Exit Poll Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है. नतीजों के मुताबिक आम की सरकार जा रही है, दिल्ली में 26 सालों बाद कमल खिलने वाला है. चुनाव के बाद करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी की हार का अनुमान जाहिर किया है. एक बार फिर कांग्रेस के हाथ निराशा आने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. अधिकतर सर्वेक्षणों में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है.

 एग्जिट पोल के आंकड़े

  • मैट्रिज के सर्वेक्षण के मुताबिक दिल्ली विधानसभा में बीजेपी को 39 से 35 सीट मिल सकती है. मैट्रिज ने आप को 32 से 37 और कांग्रेस को जीरो से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है.
  • पी-मार्क के एग्जिट पोल में अनुमान जाहिर किया गया है कि बीजेपी 39 से 49 सीट जीत सकती है. पी-मार्क के मुताबिक बीजेपी दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है. सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है.
  • पीपुल्स इनसाइट के सर्वेक्षण में भाजपा को 40 से 44 सीट मिल सकती हैं. उसका अनुमान है कि आम आदमी पार्टी  को 25 से 29 सीट और कांग्रेस को 0 से 2 सीट मिल सकती हैं.
  • पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल में बीजेपी प्रचंड बहुमत स जीतकर दिल्ली में सरकार बना रही है. पीपुल्स प्लस के मुताबिक बीजेपी को 51 से 60 सीट मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को पीपुल्स प्लस ने सभी एग्जिट पोल से कम 10 से 19 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया है. पीपुल्स प्लस ने अपने सर्वेक्षण में कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा.
  • पोल डायरी के सर्वेक्षण का अनुमान है कि बीजेपी को 42 से 50 सीट मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीट. वहीं, कांग्रेस को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है.

Also Read: Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव की वोटिंग खत्म, 5 बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान, EVM में लॉक हुई 699 उम्मीदवारों की किस्मत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola