Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 58 फीसदी मतदान, EVM में 699 उम्मीदवारों की किस्मत लॉक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Feb 2025 6:59 PM
Delhi Assembly Election 2025
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में हुआ. यहां 63.83 फीसदी वोटिंग हुई. जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली हुआ, यहां 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ. अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 66.68 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि करोल बाग में सबसे कम 47.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है. शाम पांच बजे तक दिल्ली चुनाव में 57.70 फीसदी वोटिंग हुई. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में बुधवार (5 फरवरी) वो वोटिंग हुई. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था, जो शाम शाम 6 बजे खत्म हुआ. हालांकि 6 बजे से पहले जो मतदाता मतदान केंद्र पहुंच कर कतार में लग चुके हैं वो अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 57.70 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
सबसे अधिक और सबसे कम मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में हुआ. यहां 63.83 फीसदी वोटिंग हुई. जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली हुआ, यहां 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ. अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 66.68 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि करोल बाग में सबसे कम 47.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाहदरा में 61.35 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 58.86 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 58.05 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 57.24 प्रतिशत, मध्य दिल्ली जिले में 55.24 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ.
ईवीएम में बंद हुई 699 उम्मीदवारों की किस्मत
दिल्ली विधानसभा के लिए 2020 में हुए चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था. जबकि 2024 के लोकसभा चुनावों में महज 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस बार करीब 58 फीसदी वोटरों ने मतदान किया है. बुधवार को दिल्ली विधानसभी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, केंद्रीय मंत्रियों एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मतदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










