Meerut Murder Case: मुस्कान बना चुकी थी मर्डर का प्लान, साहिल के अंधविश्वास का उठाया फायदा, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

आरोपी साहिल को ले जाती पुलिस

Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ में हुए सौरभ कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस ने बताया कि मुस्कान सौरभ की हत्या की साजिश काफी पहले से रच रही है. उसने सौरभ के छुट्टी से वापस आने से पहले ही हत्या की सारी पटकथा लिख ली थी.

विज्ञापन

Meerut Murder Case: सौरभ कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस की पूछताछ में कई बातें सामने आयी हैं. मुस्कान को पता था की सौरभ फरवरी में आने वाला है. उसने सौरभ की हत्या की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी थी. पूछताछ के दौरान मुस्कान से जो पता चला है उसके मुताबिक, मुस्कान पिछले साल नवंबर से ही अपने पति सौरभ की हत्या करने की साजिश रच रही थी. जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदी. बेहोशी की दवाई भी खरीदी. इसके बाद उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुस्कान को इस बात का पता था कि सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजन उसके बारे में पूछताछ करने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि सौरभ दो साल से बाहर रह रहा था.

क्या मुस्कान के परिजनों को थी हत्या की जानकारी?

सौरभ कुमार के परिजनों का दावा है कि मुस्कान के माता-पिता को सौरभ की हत्या किए जाने की जानकारी थी. सौरभ की मां रेणु देवी ने पुलिस से कहा “ऐसा कह कर मुस्कान के माता-पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हकीकत यही है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में पहले से पता था. कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए ही वे पुलिस थाने गए थे.” यही नहीं रेणू देवी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सौरभ की छह साल की बेटी को उसकी मौत के बारे में पता था.” उन्होंने कहा “हमें कुछ लोगो से पता चला है कि सौरभ की बेटी कह रही थी ‘पापा ड्रम में हैं’.” हालांकि पुलिस ने इसे नकार दिया है. पुलिस का दावा है कि बच्ची के परिवार वालों ने उसे बता दिया होगा या जब मुस्कान परिवार वालों को घटना की कहानी सुना रही होगी तब बच्ची वहां मौजूद होगी.

अंधविश्वासी था साहिल शुक्ला- पुलिस

पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में यह भी सामने आया है कि दूसरा आरोपी साहिल शुक्ला अंधविश्वासी था. वो अपनी मरी हुई मां से बात करता रहता था. इसका फायदा उठाते हुए मुस्कान ने अपने भाई के नाम से सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाई थी. उसने अपने प्रेमी साहिल से कहा था “तुम्हारी मरी हुई मां अवतरित हुई थी और कहा कि सौरभ का वध करना पड़ेगा.” सिंह ने बताया कि दरअसल मुस्कान ने साहिल को ऐसा अनुभव कराया कि वह साहिल की मां से बात कर सकती है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : सालार मसूद गाजी की हार का बहराइच में जश्न, महाराजा सुहेलदेव से मिली थी मात

सौरभ को ठिकाने लगाने की साजिश रही थी मुस्कान

पुलिस ने बताया कि मुस्कान ने अपने दोस्तों से ऐसी जगह के बारे में पूछा था जहां पूजा के बाद सामान दबाया जा सके. सिंह ने बताया कि मुस्कान साजिश रच रही थी कि कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ा जा सके. उन्होंने बताया कि जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदा और बेहोशी की दवाई भी खरीद लिया, इसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया. पुलिस कोर्ट से मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेने की अपील करेगी, ताकी इस मामले की पूरी सच्चाई बाहर आ सके. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola