13 साल की दुल्हन, 20 का दूल्हा... शादी के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि मौके से भाग निकले सभी?
13 साल की किशोरी की शादी रुकवाई, पुलिस पहुंचते ही भागा दूल्हा
UP News: मेरठ के शेरगढ़ी इलाके में एक मंदिर में 13 साल की बच्ची की शादी 20 साल के युवक से कराई जा रही थी. शादी की रस्में शुरू होते ही पुलिस पहुंच गई, जिससे हड़कंप मच गया. दूल्हा और परिजन मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने बाल विवाह रुकवाकर किशोरी को CWC को सौंप दिया.
UP News: मेरठ में बाल विवाह की कोशिश का मामला सामने आया है. शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 साल की किशोरी की 20 साल के युवक से शादी कराई जा रही थी. मंदिर में शादी की रस्में चल रही थीं और दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे. इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिल गई. टीम मंदिर पहुंची तो हड़कंप मच गया. पुलिस को देखते ही दूल्हा अपने परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया. लड़की पक्ष के लोग भी वहां से चले गए. मौके पर किशोरी और उसकी मां ही रह गईं. पुलिस ने शादी रुकवा दी और किशोरी को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया.
मंदिर में चल रही थी शादी की रस्म, तभी पहुंची पुलिस
मामला मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी इलाके का है. यहां एक मंदिर में 13 साल की किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराई जा रही थी. शादी के लिए दोनों पक्षों के लोग मंदिर में जुटे थे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उस समय मंदिर में शादी की रस्म चल रही थी.
पुलिस को देखते ही दूल्हा और परिजन फरार
पुलिस के मंदिर पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस को देखते ही 20 वर्षीय दूल्हा अपने परिजनों के साथ मौके से भाग गया. लड़की पक्ष के लोग और शादी में मौजूद अन्य लोग भी वहां से निकल गए. कुछ ही देर में मंदिर का पूरा माहौल बदल गया. जहां शादी की रस्में चल रही थीं, वहां पुलिस पहुंचने के बाद सिर्फ किशोरी और उसकी मां रह गईं.
जांच में 13 साल की निकली किशोरी
पुलिस ने शादी रुकवाने के बाद मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी. किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की गई. जांच में किशोरी की उम्र 13 साल और युवक की उम्र 20 साल बताई गई. इसके बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया. CWC की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की काउंसलिंग कराई जा रही है.
आखिर किसने तय की थी 13 साल की बच्ची की शादी?
मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 13 साल की किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराने की तैयारी किसने की थी. पुलिस और बाल कल्याण समिति मामले से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. दूल्हा कौन है? उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे? शादी में लड़की और लड़के पक्ष से कौन शामिल था? पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग मौके से क्यों चले गए? इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंगे.
अभी नहीं मिली तहरीर, जांच जारी
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस और बाल कल्याण समिति अपने-अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए