जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने पिता पर तान दी पिस्टल, ढाई साल पहले छोड़ गई थी घर

Updated:
विज्ञापन

बेटी ने पिता पर तान दी पिस्टल (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करीब ढाई साल बाद घर लौटी बेटी ने कार लोन वेरिफिकेशन के लिए दबाव बनाया. मना करने पर उसने पिता और भाभी के साथ हाथापाई की. बाद में पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.

विज्ञापन

Ghaziabad Crime News : साहिबाबाद क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि करीब ढाई साल बाद घर लौटी एक युवती ने कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर अपने पिता और भाभी के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की. इसके करीब 25 मिनट बाद वह अपनी सहेली के साथ दोबारा घर पहुंची और मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गई. आरोप है कि इसके बाद उसने पिता और भाभी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी. पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र की वृंदावन गार्डन कॉलोनी का है. पीड़ित पिता हितेश तोमर के मुताबिक, उनकी बेटी प्रियंका तोमर करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी.

विज्ञापन

कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर हुआ विवाद

पिता के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ घर पहुंची थी. उसने कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर पिता से बातचीत की. हितेश तोमर ने वेरिफिकेशन कराने से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रियंका ने पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंची भाभी के साथ भी हाथापाई की गई. हंगामा बढ़ने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद युवती वहां से चली गई.

25 मिनट बाद दोबारा पहुंची युवती

शिकायत के मुताबिक, करीब 25 मिनट बाद प्रियंका अपनी सहेली के साथ दोबारा घर पहुंची. आरोप है कि इस बार उसने घर का मेन गेट तोड़ दिया और जबरन अंदर घुस गई. इसके बाद उसने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी. जान बचाने के लिए दोनों किसी तरह घर की पहली मंजिल पर पहुंच गए.

CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

पिस्टल लहराने, धमकी देने और हाथापाई की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. CCTV फुटेज में युवती कथित तौर पर पिस्टल लहराती हुई नजर आ रही है.

बेटी और उसकी सहेली पर मुकदमा दर्ज

मामले में पुलिस ने 9 सितंबर 2026 को साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रियंका तोमर और उसकी सहेली के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना के मुताबिक, आरोपी बेटी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : आधी रात को महिला बैंककर्मी को मैसेज करता था मैनेजर, शाखा प्रबंधक समेत दो पर केस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola