Mayawati: भतीजे के प्यार में पिघली 'बुआ', आकाश आनंद की हुई घर वापसी, उत्तराधिकारी पर भी किया ट्वीट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Apr 2025 9:57 PM

विज्ञापन

BSP chief Mayawati

Mayawati: आकाश आनंद एक बार फिर बीएसपी में शामिल हो गए हैं. रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बसपा और मायावती से माफी की गुहार लगाई थी. अपनी भतीजे की सॉरी को बुआ मायावती ने स्वीकार कर लिया और उन्हें पार्टी में शामिल कर एक बार फिर मौका दिया है. रविवार को अपने ट्वीट में मायावती ने कहा कि आकाश ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, ऐसे में उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Mayawati: बीएसपी नेता आकाश आनंद की घर वापसी हो गई है. अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में वापस ले लिया है. रविवार को आकाश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर मायावती से माफी मांगी थी, जिसके बाद मायावती ने उन्हें माफ करते हुए पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया है. रविवार को ही एक ट्वीट कर मायावती ने इसकी घोषणा की. इससे पहले आकाश ने एक्स पर एक के बाद एक कर कुल चार पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने अपनी बुआ और बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगते हुए फिर से पार्टी में लेने की गुहार लगाई थी.

मायावती ने ट्वीट कर बताया अपना फैसला

अपने भतीजे की माफी को स्वीकार करते हुए बुआ मायावती ने उन्हें माफ कर दिया है. रविवार को अपने ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने कहा “श्री आकाश आनन्द द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेंट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया है.”

उत्तराधिकारी को लेकर भी किया ट्वीट

रविवार को मायावती ने अपने एक और ट्वीट किया में अपने उत्तराधिकारी का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा ‘वैसे अभी मैं स्वस्थ हूं और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ रहूंगी, मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह, पार्टी व मूवमेंट के लिए पूरे जी-जान व तन्मयता से समर्पित रहकर कार्य करती रहूंगी. ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. मैं अपने निर्णय पर अटल हूं व रहूंगी. मायावती ने भले ही अपने भतीजे को माफ कर दिया है लेकिन इस बार वो उत्तराधिकारी को लेकर कठोर बनी हुई हैं.

आकाश आनंद ने मांगी थी माफी

इससे पहले रविवार को एक के बाद एक कर आकाश आनंद ने चार ट्वीट कर मायावती और बसपा से माफी मांगी थी और पार्टी में फिर से शामिल करने की गुहार लगाई थी.  आकाश ने अपनी पोस्ट में कहा था “बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार सदस्य रही आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं.

आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा.” उन्होंने इसी श्रृंखला की अगली पोस्ट में कहा यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्वीट के लिए भी माफी मांगता हूं जिसकी वजह से आदरणीय बहन जी (मायावती) ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है. आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते-रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा.” 

Also Read: Akash Anand Sorry: गलतियों के लिए आकाश आनंद ने बुआ मायावती से मांगी माफी, लगाई पार्टी में वापस लेने की गुहार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola