मथुरा के ज्वेलरी शोरूम में अपने ने ही खेला खेल! करोड़ों की चोरी के पीछे छिपा राज खुला तो 7 किलो सोना बरामद

Updated:
विज्ञापन

7 किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: मथुरा के कोसीकलां स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वारदात को शोरूम के एक पूर्व कर्मचारी ने ही अंजाम दिया था.

विज्ञापन

UP News: मथुरा के कोसीकलां स्थित सराफा बाजार में ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि वारदात को शोरूम में पहले काम कर चुका कर्मचारी पप्पू ने अंजाम दिया था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके कब्जे से करीब 7 किलो स्वर्ण आभूषण और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

रात में छत के रास्ते शोरूम में घुसा

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे आरोपी छत के रास्ते शोरूम तक पहुंचा. इसके बाद मिनी गैस कटर की मदद से अंदर वाले दरवाजे का ताला काटकर वह शोरूम में दाखिल हुआ. आरोपी ने स्ट्रांग रूम को निशाना बनाया और वहां रखे सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार होने से पहले कई घंटे तक अंदर ही मौजूद रहा.

करीब सात घंटे तक अंदर रहा आरोपी

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि चोर रात से लेकर सुबह तक शोरूम के अंदर रहा. पुलिस के अनुसार, आरोपी सुबह करीब पांच बजे शोरूम के गेट से बाहर निकलता दिखाई दिया. इस आधार पर माना जा रहा है कि उसने करीब सात घंटे तक अंदर रहकर चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दिया. घटना के दौरान आरोपी ने अपना चेहरा ढक रखा था.

सुबह शोरूम खुला तो उड़ गए होश

शोरूम संचालक रविवार शाम दुकान बंद करके घर गए थे. सोमवार सुबह वापस लौटने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. गेट का ताला टूटा हुआ था. स्ट्रांग रूम की जांच की गई तो करीब 10 किलो सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद गायब मिले. चोरी हुए सामान की शुरुआती कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई थी.

11 टीमों ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए. मामले के खुलासे के लिए पुलिस की 11 टीमें लगाई गईं. जांच के दौरान संदिग्धों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. इसी क्रम में रामनगर निवासी पूर्व कर्मचारी पप्पू पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पूछताछ के बाद चोरी का माल बरामद होने का दावा किया गया.

7 किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 किलोग्राम स्वर्ण आभूषण और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में वारदात को अकेले अंजाम देने की बात सामने आई है. अब पुलिस आरोपी से बाकी चोरी के सामान और पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई और विस्तृत खुलासा किया जाएगा

यह भी देखें: अमरोहा में चिता के पास अचानक मचा तांडव! लकड़ियां बनीं हथियार, अंतिम संस्कार छोड़ भिड़े दो पक्ष 5 घायल, VIDEO वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola