नोएडा एलिवेटेड रोड पर LPG से भरे ट्रक में लगी आग, एलिवेटेड रोड पर धुआं उठते ही मचा हड़कंप, 5 फायर टेंडर पहुंचे और टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

LPG से भरा था ट्रक, मौके पर भेजी गईं पांच गाड़ियां

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: नोएडा के सेक्टर-18 से सेक्टर-61 जाने वाले एलिवेटेड रोड पर LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया. फायर विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया.

विज्ञापन

UP News: नोएडा के सेक्टर-18 से सेक्टर-61 जाने वाले एलिवेटेड रोड पर मंगलवार को LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. ट्रक के नीचे से धुआं निकलता देख तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई. LPG से भरे वाहन में आग की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बिना देरी किए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए.

विज्ञापन

LPG से भरा था ट्रक, मौके पर भेजी गईं पांच गाड़ियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग ने पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा. मामला सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आग ट्रक के निचले हिस्से में लगी थी. LPG सिलेंडरों की मौजूदगी के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायरकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया.

ट्रैफिक पुलिस ने रोका रास्ता

आग बुझाने के दौरान ट्रैफिक पुलिस की मदद से एलिवेटेड रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. सुरक्षा के लिहाज से आसपास से गुजर रहे वाहनों को भी रोका गया, ताकि आग बढ़ने की स्थिति में किसी तरह का खतरा न हो. दमकल टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को ट्रक के दूसरे हिस्सों तक फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया.

समय रहते आग पर पाया काबू

फायर विभाग के मुताबिक, घटना की सूचना करीब 1:50 बजे मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं. टीम की तत्परता से आग को समय रहते बुझा दिया गया. इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर एलिवेटेड रोड पर दोनों तरफ से यातायात फिर शुरू करा दिया गया.

ट्रक हटाने की कार्रवाई जारी

आग बुझने के बाद अब ट्रक को एलिवेटेड रोड से हटाने की कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी बड़े हादसे की स्थिति नहीं बनी. हालांकि ट्रक में आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. वाहन को कितना नुकसान हुआ, इसकी भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. घटना में किसी के घायल या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है.

यह भी देखें: 2,799 रुपये की EMI नहीं चुकाई तो हुआ ‘खौफनाक वसूली कांड’, लखनऊ में युवक के साथ जो हुआ, सुनकर दहल जाएंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola