शिव की नगरी से देश की राजधानी तक! वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत की तैयारी, जानें रूट और खासियत

Updated:
विज्ञापन

काशी से दिल्ली ट्रेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और देश की राजधानी दिल्ली के बीच की दूरी जल्द और कम होने वाली है. रेलवे बोर्ड वाराणसी जंक्शन से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है. यह ट्रेन त्योहारों के मौसम में पूर्वांचल के लोगों के लिए दिल्ली का सफर न सिर्फ आरामदायक बल्कि बेहद खास बनाएगी.

विज्ञापन

Varanasi Delhi Train: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और देश की राजधानी दिल्ली के बीच की दूरी अब और समटने वाली है. रेलवे बोर्ड वाराणसी जंक्शन (कैंट) से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है. त्योहारों के मौसम से ठीक पहले इस ट्रेन की सौगात मिलने से पूर्वांचल के लोगों के लिए दिल्ली का सफर न सिर्फ आरामदायक बल्कि बेहद खास होने वाला है.

विज्ञापन

बनारस स्टेशन की जगह वाराणसी जंक्शन से चलाने की तैयारी

रेल सूत्रों के अनुसार, रेलवे के पास स्लीपर वंदे भारत के दो रैक उपलब्ध हैं. इनमें से एक रैक को पहले बनारस रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाने की योजना थी और इसके लिए फिजिबिलिटी भी मांगी गई थी. लेकिन बनारस स्टेशन पर ट्रेन के रखरखाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अब वाराणसी जंक्शन को संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है. वाराणसी के आसपास मौजूद मेंटेनेंस सुविधाओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने यहां से ट्रेन चलाने की योजना बनाई है.

रूट पर अभी अंतिम सहमति नहीं

इस ट्रेन के संचालन को लेकर नार्दन रेलवे के अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होने से इनकार किया है. हालांकि, अधिकारियों की ओर से फिजिबिलिटी मांगे जाने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है. उम्मीद है कि त्योहारी सीजन से पहले ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है. ऐसा होने पर दशहरा और दीपावली के दौरान वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा.

मौजूदा ट्रेनों के बावजूद बढ़ रही यात्रियों की जरूरत

वाराणसी और बनारस स्टेशन से पहले ही कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन हो रहा है. बनारस से काशी विश्वनाथ, शिवगंगा और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलती हैं, जबकि वाराणसी जंक्शन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं. इसके अलावा महामना एक्सप्रेस भी सप्ताह में तीन दिन चलती है. इन सेवाओं के बावजूद यात्रियों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है और रविवार शाम ट्रेनों में अधिक भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में वाराणसी जंक्शन से स्लीपर वंदे भारत शुरू होने पर लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Must Read- UPESSC Principal City Slip 2026: प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, जानिए कब और कहां होगा आपका एग्जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola