Mathura Building Collapsed : यूपी के मथुरा में बड़ा हादसा, इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

Houses collapse in UP’s Mathura

Mathura Building Collapsed : उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को खुदाई के दौरान घर ढह गए. आशंका है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं. हादसे का वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Mathura Building Collapsed : उत्तर प्रदेश के मथुरा के मसानी थाना क्षेत्र में एक इमारत ढह गई. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. सीओ सिटी भूषण वर्मा ने कहा, “हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है. फिलहाल मलबा हटाने का काम चल रहा है. नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है. हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं.”

विज्ञापन

बचाव और राहत कार्य जारी है. स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं. मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने अभी तक इमारत गिरने के पीछे की सटीक वजह और हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola