गोरखपुर जंक्शन के पास हादसा: सीमेंट लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे प्रशासन की कार्रवाई से टला हादसा

Updated:
विज्ञापन

गोरखपुर जंक्शन के पास हादसा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Railway News: गोरखपुर रेलवे जंक्शन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सीमेंट से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इससे कोई जनहानि नहीं हुई, पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

UP Railway News: गोरखपुर रेलवे जंक्शन के पश्चिमी यार्ड में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया. मध्यप्रदेश से बिहार जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे लाइन नंबर 8 पर अचानक बेपटरी हो गए. दुर्घटना होते ही स्टेशन परिसर में रेलवे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने मालगाड़ी से बेपटरी हुए डिब्बों को काटकर सुरक्षित हिस्से को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया.

विज्ञापन

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद डिब्बों को हटाया गया

मंगलवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बेपटरी हुए तीनों डिब्बों को पटरी से हटाकर ट्रैक पूरी तरह साफ किया. घटना के बाद डीआरएम और वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, इस घटना से मुख्य मार्ग का रेल यातायात बिल्कुल प्रभावित नहीं हुआ और न ही कोई जनहानि हुई. हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए रेल प्रशासन ने विस्तृत तकनीकी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

जांच समिति गठित: खामियों का पता लगाने के लिए चार सदस्यीय टीम का ऐलान

रेलवे बोर्ड ने घटना की गहराई से पड़ताल करने के लिए चार वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष जांच समिति का गठन कर दिया है. यह टीम पटरी की बनावट, यांत्रिक स्थिति और ट्रेन के लोको पायलट के बयानों की विस्तृत समीक्षा करेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल पूरे यार्ड क्षेत्र में ट्रैक की सुरक्षा और सिग्नलिंग व्यवस्था का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है.

Must Read: UP News: बड़हल से लेकर खिरनी तक, यूपी में लौटेगी भूली-बिसरी वन विरासत, योगी सरकार का प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola