अभी तो दुल्हन के मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और कर लिया सुसाइड, अंतिम बार भाभी से की थी बात, जाने पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की मौत (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामपुर शहर में 20 वर्षीय पूर्वी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर में फंदे से लटका मिला शव, परिवार और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया. चार महीने पहले ही हुई थी शादी.

विज्ञापन

UP Crime News : महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में 20 वर्ष की पूर्वी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. घर वाले ने जैसे ही देखा उसे फंदे से उतरकर जिला अस्पताल लेकर गए , वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

तीन मई को हुई थी शादी

श्रीनगर थाना क्षेत्र के कैमाहा गांव निवासी रामकुमार तिवारी की बेटी पूर्वी की शादी 3 मई 2026 को रामनगर निवासी हिमांशु गंगेले के साथ हुई थी. शादी के करीब चार महीने बाद हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.घटना के समय पूर्वी का पति हिमांशु घर पर मौजूद नहीं था. हिमांशु के अनुसार, पूर्वी शाम को चाय बनाने के लिए कमरे में गई थी. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब कमरे में देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिली.

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन आनन-फानन में पूर्वी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक डॉ. दीपक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि महिला को परिजन अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे. चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया गया. अस्पताल की ओर से कोतवाली पुलिस को मेमो भेज दिया गया.

मौत से एक घंटे पहले भाभी को की थी वीडियो कॉल

पूर्वी की मौत से मायके पक्ष के लोग सदमे में हैं. परिजनों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब चार बजे पूर्वी ने अपनी भाभी से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी. उस समय वह सामान्य और खुश नजर आ रही थी. इसके करीब एक घंटे बाद शाम पांच बजे उसकी मौत की खबर मिलने से मायके पक्ष के लोग हैरान रह गए. परिजन अभी इस घटना की वजह को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं.

घर में नहीं हुआ था कोई विवाद

मृतका के पति हिमांशु का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था. उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने ने ऐसा क्यों किया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.मायके पक्ष के रिश्तेदार राजकुमार वाजपेयी ने बताया कि अभी तक ससुराल पक्ष से उनकी सीधे तौर पर बात नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि परिजनों ने अभी शव को भी ठीक से नहीं देखा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : योगी की लोकप्रियता के आगे बाकी CM फेल, दूसरे नंबर पर इस नेता का नाम, सम्राट चौधरी काफी पीछे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola