Mahakumbh Video : वीडियो देखकर संगम घाट आना छोड़ दोगे, अखिलेश यादव ने वीडियो किया शेयर

Mahakumbh Video : हर दिशा से लोगों के प्रयागराज पहुंचने के कारण जाम लग गया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करके योगी सरकार पर निशाना साधा है.
Mahakumbh Video : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. 54 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- संगम के मुख्य नहान स्थान पर हर तरफ फैली अपरंपार गंदगी. इसकी सफाई का इंतजाम तुरंत किया जाए. ये गंदगी स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों तरह से बहुत हानिकारक है. इससे महाकुंभ की पवित्र-पावन छवि भी दूषित और धूमिल हो रही है. वीडियो में एक शख्स कहता नजर आ रहा है कि वीडियो देखकर संगम घाट आना छोड़ दोगे. पानी के अंदर चप्पलें तैर रही है. गंदगी फैली हुई है. अभी भी यहां बहुत भारी भीड़ है. लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि यहां आना कितना खतरनाक है. यहां का पानी साफ नहीं है. देखें वीडियो
संगम के मुख्य नहान स्थान पर हर तरफ़ फैली अपरंपार गंदगी की सफ़ाई का इंतज़ाम तुरंत किया जाए। ये गंदगी स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों तरह से बहुत हानिकारक है। इससे महाकुंभ की पवित्र-पावन छवि भी दूषित और धूमिल हो रही है। pic.twitter.com/fXdofU4oi3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 10, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए