महाकुंभ ने रचा इतिहास, बने कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

प्रयागराज संगम क्षेत्र की मनमोहक तस्वीर

Mahakumbh World Record: प्रयागराज महाकुंभ में इस बार 66 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया. इसके साथ ही इस बार के कुंभ में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है.

विज्ञापन

Mahakumbh World Record: प्रयागराज महाकुंभ की चर्चा दुनियाभर में खूब हो रही है. 45 दिनों तक चले इस महायोजन में की विश्व रिकॉर्ड भी टूटे हैं. आज इस भव्य आयोजन की समाप्ति भी हो गई. लगभग 66 करोड़ लोगों ने दिव्य कुंभ में हिस्सा लिया. सबसे रोचक बात ये रही कि अमेरिका सहित 100 देशों की आबादी से अधिक लोग प्रयागराज कुंभ के दौरान पहुंचे.

विज्ञापन

महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था

  • महाकुंभ में 70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे
  • इनमें से 37 हजार से ज्यादा पुलिसवाले, 14 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे
  • यह आयोजन कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह सनातन परंपरा और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक था
  • महाकुंभ के समापन के मौके पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की

महाकुंभ में बने कई रिकॉर्ड

  • 66.30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए
  • महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या अमेरिका की आबादी से दोगुनी
  • 193 देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में आए
  • सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं से ज्यादा
  • 120 करोड़ हिंदुओं में से 66 करोड़ से ज्यादा ने डुबकी लगाई, महाकुंभ मेला क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम से 166 गुना बड़ा
  • महाकुंभ मेला जोन का स्ट्रक्चर 4 हजार हेक्टेयर में फैला हुआ, 4 लाख से ज्यादा टेंट-तंबू, और 1.5 लाख टॉयलेट बनाए गए

महाकुंभ में स्वच्छता का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 ने श्रद्धालुओं की संख्या में ही नहीं, बल्कि स्वच्छता के मामले में भी एक नया इतिहास रचा है. इस बार महाकुंभ मेला क्षेत्र के चार अलग-अलग जोनों में एक साथ 19 हजार सफाईकर्मियों ने मिलकर सफाई की और झाड़ू लगाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया. यह पहल न केवल महाकुंभ के स्वच्छता अभियान को मजबूत करने का प्रतीक बन गई, बल्कि इससे जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा भी बनी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola