Maha Kumbh : महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर चला योगी का डंडा, केस दर्ज, जानें कहां का है वायरल वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Feb 2025 8:44 AM

विज्ञापन

महाकुंभ मेले की तस्वीर

Maha Kumbh : महाकुंभ से जुड़ी फेक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की गई है. 7 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है. गाजीपुर से जुड़े पुराने वीडियो को महाकुंभ का बताकर योगी सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप एक यूजर पर लगा है.

विज्ञापन

Maha Kumbh : महाकुंभ से जुड़ी फेक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई जारी है. 7 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है. सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर अकाउंट की पहचान की और कार्रवाई शुरू की. इसी क्रम में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान 7 ऐसे अकाउंट चिन्हित किए गए, जो गाजीपुर में नदी किनारे मिले शवों के पुराने वीडियो को महाकुंभ में भगदड़ से जोड़कर भ्रामक प्रचार कर रहे थे. इन अकाउंट्स पर प्रदेश सरकार और पुलिस की छवि धूमिल करने और समाज में विद्वेष फैलाने का आरोप है. प्रयागराज के कोतवाली कुंभ मेला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है.

भ्रामक वीडियो के जरिए अफवाह फैलाने की साजिश

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो, जिसमें गाजीपुर में वर्ष 2021 में नदी किनारे मिले शव दिखाए गए थे, उसे महाकुंभ प्रयागराज से जोड़कर वायरल किया गया. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस फर्जी वीडियो का पर्दाफाश किया और स्पष्ट किया कि यह प्रयागराज से संबंधित नहीं है, बल्कि गाजीपुर की पुरानी घटना का वीडियो है. कुंभ मेला पुलिस के आधिकारिक अकाउंट से इसका खंडन भी जारी किया गया है.

सात सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज

अफवाह फैलाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में इन सात सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ये अकाउंट्स अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं:

  1. Yadavking000011 (@Yadavking000011) – इंस्टाग्राम
  2. Komal Yadav (@komalyadav_lalubadi94) – इंस्टाग्राम
  3. Amar Nath Yadav (amar_ydvkvp_5354_) – मेटा थ्रेड
  4. Banwari Lal – Bairwa (@B_L__VERMA) – एक्स (ट्विटर)
  5. Kavita Kumari (@KavitaK22628) – एक्स (ट्विटर)
  6. Sonu Chaudhary (SonyChaudhary70) – एक्स (ट्विटर)
  7. Putul Kumar Kumar (@Puatulkumar9795) – यूट्यूब

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि महाकुंभ से जुड़ी किसी भी भ्रामक सूचना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध पोस्ट की सूचना देने की अपील की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola