Pragyan Rover: चांद पर कहां से आ गई ये रंग-बिरंगी रेत ! प्रज्ञान ने भेजी दिमाग हिला देने वाली तस्वीर
Published by : Rajneesh Yadav Updated At : 06 Sep 2023 8:31 PM

Pragyan Rover News: हमारा चंद्रयान-3 अपने टारगेट से भी ज्यादा अच्छा काम कर रहा है. रोजाना इसरो चंद्रयान-3 से जुड़े अपडेट देता रहता है. इस बीच इसरो ने एक चांद की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर पैर जमाए खड़ा दिख रहा है.
Pragyan Rover News: हमारा चंद्रयान-3 अपने टारगेट से भी ज्यादा अच्छा काम कर रहा है. रोजाना इसरो चंद्रयान-3 से जुड़े अपडेट देता रहता है. इस बीच इसरो ने एक चांद की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर पैर जमाए खड़ा दिख रहा है. बता दें कि विक्रम लैंडर ने हाल ही एक बार फिर से सॉफ्ट लैंडिंग की थी. वो इसरो की कमांड देने पर करीब 40 सेमी ऊपर उछला था. अब इसरो ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें विक्रम लैंडर के साथ-साथ चांद की जमीन पर लाल, हरे और नीले रंग का कुछ दिखाई दे रहा है. आखिर ये रंग-बिरंगी चीज क्या है, आइए बताते हैं. दरअसल, चांद की जमीन पर कुछ भी रंग-बिरंगा नहीं है. इस तस्वीर के पीछे की कहानी कुछ और ही है. इसरो ने विक्रम लैंडर की जो तस्वीर शेयर की है वो 3D है. इसरो के अनुसार ये तस्वीर कई फोटो को जोड़ कर तैयार की गई है. इसे एनाग्लिफ स्टीरियो या मल्टी-व्यू इमेज कहते हैं। इसमें थ्री डायमेंशन तस्वीर बनाई जाती है. ये तस्वीर भी एनाग्लिफ NavCam स्टीरियो इमेज का इस्तेमाल करके बनाई गई है, जिसमें प्रज्ञान रोवर पर ली गई लेफ्ट और राइट इमेज को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए