Vinay Murder Case: जुए के चक्कर में विनय को अंकित ने मारी गोली, केंद्रीय मंत्री के घर में हुई हत्या का खुलासा

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि मंत्री के बेटे विकास किशोर की अनुपस्थिति में उसके दोस्त घर में रुके थे. रात को उन्होंने शराब पार्टी की. फिर जुआ खेला. जिसमें विनय लगभग 12 हजार रुपये हार गया. इसके बाद खेल बंद हो गया. दोबारा खेलने का दबाव बनाने पर विनय की हत्याकर दी गयी.

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शराब का नशा और फिर जुआ में हार-जीत इस कत्ल का कारण बनी. जुआ की हारी हुई रकम को लेकर विवाद हुआ और फिर झगड़ा हुआ. इस बीच पिस्टल भी निकल आयी और फिर छीना झपटी में गोली चल गयी, जो विनय श्रीवास्तव की मौत का कारण बनी.

विज्ञापन

मात्र 12 घंटे में लखनऊ पुलिस ने इस हत्याकांड का जो खुलासा किया है, उसका लब्बोलुआब यही है. पुलिस ने शुक्रवार शाम को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बताया कि विनय श्रीवास्तव जुआ खेलते हुए अंकित से लगभग 12 हजार रुपये हार गया था. विनय अभी और जुआ खेलना चाहता था लेकिन अंकित ने इसके लिये मनाकर दिया. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गयी. नशे में होने के कारण बात और आगे बढ़ गयी. पुलिस का कहना है कि विनय श्रीवास्तव ने बेड के नीचे रखी मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल निकाल ली. पिस्टल की छीना झपटी में गोली चली और विनय श्रीवास्तव को लग गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में अंकित, शमीम और अजय को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola