Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रयागराज के धूमनगंज में पूजा पाल के भाई पर हमला, घटनास्थल अतीक का क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: सीएम योगी अभी गोरखपुर के दौरे पर हैं. आज मुख्यमंत्री योगी 11 बजे गोला क्षेत्र के भरौली जाएंगे. जहां बाबू आरएन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साथ ही डायलसिस सेंटर का भी लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

प्रयागराज में अतीक के इलाके में विधायक पूजा पाल के भाई पर बम से हमला

सपा विधायक पूजा पाल के भाई पर हमला हो गया है. धूमनगंज थाना इलाके में उनकी कार पर हमला होने की सूचना है. हमलावरों ने विधायक के भाई की गाड़ी पर पीछे से बम फेंकने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लोगों ने दो तेज धमाकों की आवाज सुनी है. पूजा पाल ने अतीक अहमद को सजा सुनाए जाने के बाद ही हमला की आशंका प्रकट की थी. पूजा पाल विधायक राजू पाल की पत्नी हैं. अमेश पाल राजू पाल की हत्या के ही मामले में मुख्य गवाह थे.

गोरखपुर के बेलीपार में पूर्व प्रधान को गोली मारी

गोरखपुर के बेलीपार के कनइल निवासी और पूर्व प्रधान शशिमोल शुक्ला को बदमाशों ने मारी गोली, पूर्व प्रधान ही हालत नाजुक, गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भगत चौराहे की घटना. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी.

श्री कृष्ण जन्म भूमि की विवादित जमीन का सर्वे होगा, मथुरा सिविल कोर्ट का फैसला

मथुरा श्री कृष्ण जन्म भूमि की विवादित जमीन का सर्वे किया जायेगा. मथुरा की सिविल अदालत ने बुधवार को ईदगाह के अमीन सर्वे कराने का आदेश दिया है. अदालत इस मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को करेगी.

सेवानिवृत्त IAS अरविंद कुमार को नियुक्त हुए CM योगी के सलाहकार

सेवानिवृत्त IAS अरविंद कुमार, CM योगी के औद्योगिक मामलों के सलाहकार नियुक्त किये गये. फरवरी में हुये थे सेवानिवृत्त

ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी, योगी की कैबिनेट में 22 प्रस्ताव पास

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गयी है. इससे नगर निकाय चुनाव में आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है. योगी की कैबिनेट में 22 प्रस्ताव पास हुए हैं. ऊर्जा और निकाय विभाग के दो- दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है. ग्रीन कारिडोर योजना भी शामिल है. योजना के तहत बुंदेलखंड में सोलर पार्क लगेंगे. बिजली के बिल की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिये आप्टिकल फाइवर लाइन बिछाई जायेंगी. शहरी क्षेत्र में स्टेट अरर्बन डिजलट मिशन की स्थापना को भी मंजूरी दी है. इसके होने से शहरी क्षेत्र में ई गर्वनेंस की सुविधा बेहतर होगी. नगर निकाय से मिलने वाले प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे.

माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा देने वाले जज को दी गयी वाई श्रेणी की सुरक्षा

माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा देने वाले जज दिनेश चंद्र शुक्‍ल को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है. पुलिस की एक जिप्सी, अत्याधुनिक असलहों से लैस 11 जवान राउंड ओ क्लॉक सुरक्षा में रहेंगे .

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola