Uttar Pradesh Breaking News Live: अमेठी में बाइक सवार युवक ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर, 3 सिपाही हुए घायल
Uttar Pradesh Breaking News Live: सीतापुर में निर्माणाधीन फैक्टरी की शटरिंग गिरी. इस दौरान मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि कई घालय हो गए. होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ में हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया. ताकि मस्जिद की दीवारों पर रंग न लगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अमेठी में बाइक सवार युवक ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर
अमेठी में बाइक सवार युवक ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी. फ्लैग मार्च करते समय हादसा हुआ है. युवक समेत 3 सिपाही घायल हो गये है. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया. यह घटना कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव की बतायी जा रही है.
अलीगढ़ तहसील परिसर में बार बालाओं ने लगाए ठुमके
अलीगढ़ के तहसील कोल में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बार बालाओं ने ठुमके लगाए. यह कार्यक्रम तहसील कोल के प्रांगण में ही कराया गया.
माफिया मुख्तार अंसारी के घर से गन और कारतूस बरामद
माफिया मुख्तार अंसारी व उसके परिवार को लाजिस्टिक सपोर्ट व अन्य सहयोग देने वाले रफीकुस्समद और इख्तिखार अहमद के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. दोनों के घर से लाइसेंसी डबल बैरल गन व सीमा से अधिक कारतूस बरामद होने के संबंध में जांच की जा रही है. रफीकुस्समद के घर से 07 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है.
लखनऊ में निकली ऐतिहासिक होली बारात यात्रा
लखनऊ में मंगलवार को ऐतिहासिक होली बारात यात्रा निकाली गयी. यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद हैं. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.
मथुरा में खेली जा रही होली, मन्दिर में जमकर बरस रहा अबीर गुलाल
मथुरा में होली की धूम मची है. ब्रज में होली खेली जा रही है. मंदिर में जमकर अबीर गुलाल बरस रहा है. बता दें ठाकुर देवकीनंदन महाराज भी होली खेल रहे हैं. होली के गानों पर जमकर श्रद्धालु डांस कर रहे हैं.
सपा नेता रामगोपाल यादव बोले- एक-दो दिन में अतीक के बेटे की हो सकती है हत्या
सपा नेता रामगोपाल यादव का इटावा में बयान. रामगोपाल यादव का कहना है कि एक-दो दिन में अतीक के बेटे की हत्या हो सकती है,घटना के असली आरोपी नहीं मिल रहे हैं. ऊपर से दबाव है,जो पकड़ में आयेगा उसको मार देंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए