Uttar Pradesh Breaking News Live: बलरामपुर में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
Uttar Pradesh Breaking News Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा दौरे के दौरान महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करेंगे. प्रदेश में कोरोना काल में ली गई स्कूल फीस का 15 प्रतिशत वापस होगा. योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस संबेध में आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..
बलरामपुर में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
बलरामपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुरुषोत्तमपुर तिराहे के पास नहर में शव मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तुलसीपुर गैसड़ी NH 730 मार्ग का मामला है.
मुरादाबाद में सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदी महिला
मुरादाबाद में सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला कूदी. महिला के शरीर में कई गंभीर चोटे आई. ऊंचाई से गिरने के चलते महिला का हाथ भी टूटा. उलटी होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती थी.
बीएसपी ने पूर्व कॉर्डिनेटर गुलाब चमार को पार्टी से किया निष्कासित
प्रयागराज में बीएसपी ने पूर्व कॉर्डिनेटर गुलाब चमार को पार्टी से निष्कासित किया. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते गुलाब का निष्कासित किया गया है. बता दें गुलाब चमार लंबे समय से बीएसपी के मंडल कॉर्डिनेटर रहे हैं. बीएसपी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उन्हें निष्कासित किया गया है.
तुर्की से लौटी एनडीआरएफ की टीमें
तुर्की में आई विपदा में भारत ने अपने भी ऑपरेशन दोस्त चलाया. जिसके तहत तुर्की को हर संभव मदद की गई. साथ ही एनडीआरएफ की टीमें भी भेजी गई. आज एनडीआरएफ की टीम भारत वापस पहुंची, जहां उनका फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया,
इकाना स्टेडियम में आईपीएल के 7 मैच, लखनऊ सुपरजाइंट्स का होम ग्राउंड बना
बीसीसीआई ने आईपीएल के मैच का शेड्यूल जारी कर दिया है. एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ सुपरजाइंट्स का होम ग्राउंड रहेगा. मैच के कार्यक्रम इस तरह हैं.
1 अप्रैल को पहला मैच दिल्ली कैपिटल से होगा
7 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा
15 अप्रैल को पंजाब किंग से होगा
22 अप्रैल को गुजरात टाइटन से होगा
1 मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से होगा
4 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा
16 मई को मुंबई इंडियंस से होगा
सीएम आवास के बाहर बम मिलने की सूचना,
यूपी सीएम आवास के बाहर मिलने की सूचना मिली है. जानकारी मिलेते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गए हैं. वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया दिल्ली मुख्यालय में बम मिलने की फर्जी सूचना दी गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए