Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने सदाकत खान को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे. कई जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन करेंगे. इसके अलाव मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. करीब 8 बजे राजकीय वायुयान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दुर्गाशंकर मिश्र कुंभ 2025 को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने सदाकत खान को किया गिरफ्तार

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने एक आरोपी सदाकत खान को भी गिरफ्तार किया है. ये भागने की फिराक में था. हत्याकांड की पूरी साजिश इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मुस्लिम बोर्डिंग हाउस हॉस्टल में रची गई थी. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के अनुसार पता लगाया जा रहा है कि सदाकत खान छात्र है या फिर कोई और!

उत्तर प्रदेश में कईआइएएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में कई IAS अफसरों का तबादला हुआ है. प्रमुख सचिव से लेकर DM स्तर के पदाधिकारी बदले गये है.

गाजियाबाद में धमर्मान्तर के विरोध में बजरंग दल ने किया हंगामा

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके में धमर्मान्तर का मामला सामने आया है. धमर्मान्तर के विरोध में बजरंग दल ने हंगामा किया. यह मामला ग्राम कनावनी के चमन कालोनी की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि 3 महीने से चल रहा पाठशाला के नाम पर छोटे छोटे बच्चों को ब्रेन वाश करते थे. जिसमें उन्हें हिन्दू त्योहारों को मनाने के लिए कहा जाता था. केवल यीशु मसीह की बातें अपने मां-बाप को बताने के लिए कहते थे. जिसमें बच्चों को कब गिलास बिस्कुट इत्यादि उनको लालच देकर धर्मांतरण का प्रचार कराते थे.

विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया था आंदोलन 

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सहित भाजपा के कई नेताओं को आगरा के एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल,पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया , पूर्व विधायक रामप्रताप चौहान और कल्पना धाकरे को कोर्ट 2016 के एक मामले में बरी कर दिया है. 2016 में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा बघेल समाज के युवक को टॉयलेट पिला दिया था. इसके विरोध में भाजपा के इन नेताओं ने आंदोलन किया था. उस समय इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई थी.

मउ जेल में छापेमारी

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी व उसके बेटे अब्बास अंसारी के करीबी व मददगारों के यहां लखनऊ की एसटीएफ व पुलिस छापेमारी कर रही है. मऊ जेल में एसपी और डीएम ने छापेमारी की है.

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. धूमनगंज के नेहरु पार्क के पास मुठभेड़ हुआ. बताया जा रहा है कि आरोपी को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola