Uttar Pradesh Breaking News Live: लखनऊ में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची
Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 9055 उप निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपना संदेश देंगे. सीतापुर में नशे की हालत में एक ड्राइवर ने भागवत कथा सुन रहे लोगों पर कार चढ़ा दी. आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
लखनऊ में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग
लखनऊ में एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गयी है. यह प्लास्टिक का गोदाम मोहम्मद ताल्हा का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने में जुटे हुए है. फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. अमीनाबाद के अमेठी हाउस के पास की घटना बतायी जा रही है.
दो IAS अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश में दो IAS अफसरों का तबादला किया गया है. उदयभान त्रिपाठी को मिली नयी जिम्मेदारी
बलरामपुर स्कूल परिसर में युवक का मिला शव
बलरामपुर से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर स्कूल परिसर में एक युवक का शव मिला है. परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है. युवक 2 दिन पहले घर से निकला था. यह घटना थाना सदुल्लानगर परिसर के पास की बतायी जा रही है.
पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला
आगरा से पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आ रहा है. मथुरा के एक सिपाही को बर्खास्त किया गया है. फर्जीवाड़े के आरोपियों की संपत्ति कुर्क होगी. पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा किया है.
अतीक अहमद को प्रयागराज जेल में शिफ्ट करने की तैयारी
अतीक अहमद को प्रयागराज जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. जेल में उसकी हत्या की साजिश रची जाने की सूचना पर यह निर्णय लिया गया है.
मौत के 8 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
उत्तर प्रदेश के बस्ती से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर मौत के 8 दिन बाद कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया है. औसापुर पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ था. जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. इसके बाद परिजनों ने बाराह क्षेत्र घाट पर शव को दफना दिया था. नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी शव निकाला गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए