Uttar Pradesh Breaking News Live: मौसम का मिजाज बदलने पर सात विमान हुए डायवर्ट
Uttar Pradesh Breaking News Live: ‘यूपी में का बा’ गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस थमाया है. वहीं उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्कूल वैन और डंपर में भिड़ंत होने से चालक की मौत हो गयी है. वहीं आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे, टीचर गंभीर रूप से घायल हो गये है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
मौसम का मिजाज बदलने पर सात विमान हुए डायवर्ट
मौसम का मिजाज बदलने पर 7 विमान डायवर्ट हुए. 7 विमान वाराणसी और लखनऊ डायवर्ट किए गए. दिल्ली में मौसम बदलने से लखनऊ में 4 विमान उतरे.
कन्नौज के पूर्व चेयरमैन हाजी रईस के बेटे की हुई मौत, 25 जनवरी को डेग फटने से हुआ था घायल
कन्नौज के पूर्व चेयरमैन हाजी रईस के बेटे की मौत हो गई. बता दें 25 जनवरी को डेग फटने से घायल हुआ था, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में अब तक तीन की मौत हो चुकी है.
आईएएस अंकित खंडेलवाल नगर आयुक्त आगरा बने
आईएएस अंकित खंडेलवाल नगर आयुक्त आगरा बने हैं. बता दें कि वर्तमान में CDO अंकित अलीगढ़ के पद पर तैनात थे. IPS जी के गोस्वामी बनाए गए यूपी फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के निदेशक.
उन्नाव में स्लॉटर हाउस में टैंक साफ करते समय दो मजदूरों की मौत
उन्नाव में स्लॉटर हाउस में टैंक साफ करते समय बड़ा हादसा हो गया. सफाई कर रहे दो मजदूरों की टैंक में मौत हो गई. बिना सेफ्टी उपकरणों के दोनों को टैंक में उतारा गया था. परिजन फैक्ट्री के बाहर हंगामा कर रहे हैं. परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बता दें पूरा मामला दही थानाक्षेत्र के रुस्तम स्लॉटर हाउस का है.
यूपी एसटीएफ को मिली कामयाबी, 50 हजार का इनामी दानिश गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ की टीम ने 50 हजार का इनामी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार की है. आजमगढ़ के सरायमीर का दानिश रहने वाला है.
विद्या सागर सोनकर विधान परिषद के बने उप नेता
लखनऊ, विद्या सागर सोनकर विधान परिषद के उप नेता बने हैं. विद्या सागर सोनकर लोकसभा के भी सदस्य रहे हैं. बता दें अभी विद्या सागर भाजपा के एमएलसी हैं.
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए