Live Updates

UP Breaking News Live: फर्रुखाबाद दबंगों ने कोटेदार के पुत्र पर किया हमला, युवक गंभीर हालत में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस सहित कैबिनेट के अन्य सदस्यों ने रविवार को राम मंदिर के दर्शन पूजन किए. इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचे. सीएम शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

फर्रुखाबाद दबंगों ने कोटेदार के पुत्र पर किया हमला

फर्रुखाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर दबंगों ने कोटेदार के पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला किया. दबंगों ने बाइक रोककर साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है. घायल अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया. यह घटना थाना नवाबगंज क्षेत्र के नया गनीपुर की है.

यूपी में दो चरणों में होंगे नगर निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होगा, जिसमें 4 मई और 11 मई को मतदान होगा और 13 मई निकाय चुनाव की मतगणना होगी. आपको बता दें कि प्रथम चरण में 9 मंडलों में मतदान होगा.

UP Breaking News Live: फर्रुखाबाद दबंगों ने कोटेदार के पुत्र पर किया हमला, युवक गंभीर हालत में भर्ती
UP Breaking News Live: फर्रुखाबाद दबंगों ने कोटेदार के पुत्र पर किया हमला, युवक गंभीर हालत में भर्ती

असद की मदद करने के मामले में 3 लोग अरेस्ट

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे है अतीक अहमद के बेटे असद की मदद करने के मामले में 3 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने अतीक अहमद के ड्राइवर को भी अरेस्ट किया गया. असद उमेश पाल की हत्या के बाद दिल्ली गया था. दिल्ली में ही करीब 15 दिनों तक रुके रहने की बात सामने आ रही है.

राज्य चुनाव आयोग करेगा 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, निकाय चुनाव की हो सकती है ऐलान

लखनऊ में आज राज्य निर्वाचन आयोग शाम 7: 00 बजे प्रेसवार्ता करेगा. जिसमें प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर ऐलान कर सकता है. निकाय चुनाव तीन से चार चरणों में होनी की उम्मीद है. चुनाव का ऐलान होते ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी.

सीएम एकनाथ शिंदे बोले- बाला साहेब और करोड़ों हिंदुओं का सपना पीएम मोदी ने किया सच

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस सहित कैबिनेट के अन्य सदस्यों ने रविवार को राम मंदिर के दर्शन पूजन किए. इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचे. सीएम शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना सच कर दिखाया है.

सीएम योगी गोरखपुर में बोले- बिना भेदभाव हर तबके तक पहुंचा रहे योजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में 1,046 करोड़ की लागत से 258 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा ​कि बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को उपलब्ध कराया जा रहा है. दूसरी तरफ आंतरिक और बाह्य सुरक्षा का एक बेहतर वातावरण बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक के मन में नया विश्वास सृजित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola