UP Breaking News Live: हरदोई में राजस्व टीम के सामने चली गोली, युवक की हालत गंभीर
Uttar Pradesh Breaking News Live: UP में तेज रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गयी है. बेकाबू हो रहे कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बाराबंकी में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख
बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर खाना बनाते समय अचानक भीषण आग लग गयी. छप्पर के 11 घर जलकर राख हो गये. घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है. यह घटना सूरतगंज के करमुल्लापुर परमेश्वर पुरवा की बतायी जा रही है.
हमीरपुर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खराब ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस
हमीरपुर (संवाद). बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चित्रकूट जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में चालक प्रताप सिंह की मौत हो गई जबकि बीस से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों को मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के हरदोई से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जमीनी रंजिश में युवक को गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि मामा-भांजे के बीच पहले से विवाद चल रहा था. समाधान दिवस पर राजस्व टीम गांव पहुंची थी. राजस्व टीम पहुंचने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हरपालपुर थाना क्षेत्र के खमहौरा गांव की घटना बतायी जा रही है.
UP में बेकाबू हो रहा कोरोना, विदेश से लौटने वालों की होगी जांच
UP में तेज रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गयी है. बेकाबू हो रहे कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है. विदेश से लौटने वाले यात्रियों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी गयी है. इसके लिए सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर रेट लिस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर पुलिस लाइन की रेट लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है. चैट वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. चैट में महिला सिपाहियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. इसके साथ ही पुलिस कर्मियों से परेड और रवानगी के नाम पर भी रुपये लिए जाते है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए