ePaper

UPSSSC PET Result 2023: यूपी पीईटी का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Updated at : 21 Nov 2023 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2023: यूपी पीईटी का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. आयोग जल्द ही पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है.

undefined

रिजल्ट के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इससे पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की रिलीज की गई थी. जिस पर उम्मीदवारों की आपत्तियां दर्ज की जा चुकी हैं. इधर रिजल्ट कब तक आएगा, इसे लेकर आयोग के सचिव ने पहले संकेत दे दिया था.

undefined

एक मीडिया रिपोर्ट में सचिव के हवाले से बताया गया था कि नतीजे दिसंबर माह के अंत में या फिर जनवरी के शुरूआती सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. फिलहाल हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद आप उसे कहां और कैसे चेक कर सकेंगे.

undefined

बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. रिजल्ट चेक करने की लिंक वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद होगी. गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को राज्यभर के करीब 1100 परीक्षा केंद्रों में किया गया था.

undefined

पीईटी 2023 के लिए 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यूपी पीईटी 2023 रिजल्ट इन स्टेप्स में चेक कर सकेंगे. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in जाएं. फिर होम पेज पर दिख रहे लिंक PET 2023 Final Result पर क्लिक करें. अब लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं. पीईटी रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा. अब रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola