ePaper

UP Board 12th Toppers List: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, सीतापुर के शुभम वर्मा ने किया टॉप

Updated at : 20 Apr 2024 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board 10th 12th Board Result 2024

UP Board 10th 12th Board Result 2024

लखनऊ: यूपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (UP Board 12th Toppers List) जारी कर दिया है. सीतापुर के शुभम वर्मा ने 12वीं में टॉप किया है. शुभम वर्मा सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं. बागपत बड़ौत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह और सीतापुर की कशिश मौर्य दूसरे नंबर हैं. […]

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (UP Board 12th Toppers List) जारी कर दिया है. सीतापुर के शुभम वर्मा ने 12वीं में टॉप किया है. शुभम वर्मा सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं. बागपत बड़ौत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह और सीतापुर की कशिश मौर्य दूसरे नंबर हैं. यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अप्रैल मध्य में जारी करके एक बार फिर अपना अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस वर्ष 22 फरवरी 20024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चली थीं. रिकार्ड 12 दिन में परीक्षाएं संपन्न हुई थी. साथ ही 15 दिन में 16 से 31 मार्च तक मूल्यांकन कराया गया था. अब 20 अप्रैल को इसका रिजल्ट घोषित किया गया है. यूपी बोर्ड (UP Board 10th 12th Result) 2023-24 सत्र में 5523308 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. इसमें 10वीं के 2947311 और 12वीं के 2577997 छात्र-छात्राएं थीं. कुल 324008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी.

इंटरमीडिएट टॉपर लिस्ट

शुभम वर्मा
विष्णु चौधरी
काजल सिंह
राज वर्मा
कशिश मौर्य
चार्ली गुप्ता
सुजाता पांडेय
शीतल वर्मा
कशिश यादव
अदित्य कुमार यादव
अंक्षा विश्वकर्मा
पलक सिंह
मो. शमीम

जानें कब-कब जारी हुआ रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने 2023 का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था. इससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून को यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया था. पिछले सत्र से रिजल्ट रिकार्ड समय में जारी करने का प्रयास लगातार सफल हो रहा है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola