UP IPS Transfer: यूपी में 12 IPS और 7 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसे-कहां मिली तैनाती
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Mar 2023 7:39 AM
UP PPS Transfer: डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को सात पुलिस उपाधीक्षक का तबादला कर दिया. मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक मनोज कुमार बिष्ट का तबादला मुरादाबाद पुलिस अकादमी किया गया है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में रविवार शाम को 12 IAS और 7 PPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए. इस दौरान बरेली, बिजनौर, बागपत, बस्ती, ललितपुर और हमीरपुर के कप्तान बदले गए हैं. जिन PPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. उनमें ज्योति यादव, हरिराम यादव, मनोज कुमार बिष्ट, कर्ण सिंह यादव, योगेंद्र कुमार यादव, इश्तियाक अहमद और अरशद जमाल शामिल हैं. पीलीभीत में तैनात ज्योति यादव को पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है.

वहीं सोनभद्र की 48वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक इश्तियाक अहमद को पीटीएस उन्नाव भेजा गया है. बाराबंकी की 10वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी का तबादला आरटीसी चुनार किया गया है. इसी तरह चुनार आरटीसी में तैनात हरिराम यादव को पीटीएस जालौन भेजा गया है. मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक मनोज कुमार बिष्ट का तबादला मुरादाबाद पुलिस अकादमी किया गया है. झांसी में 33वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक कर्ण सिंह यादव को पीटीएस सुल्तानपुर भेजा गया है. मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात वीरेंद्र कुमार यादव को पीटीएस मेरठ भेजा गया है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार रात को 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया. इस दौरान बरेली, बिजनौर, बागपत, बस्ती, ललितपुर और हमीरपुर के कप्तान बदले गए हैं. प्रभाकर चौधरी को बरेली के कप्तान बनाए गए. वहीं 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी के. सत्यनारायण को पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी (CBCID) लखनऊ में तैनात किया गया है. वहीं, 2009 बैच के IPS अधिकारी अखिलेश कुमार चौरसिया को बेरली से पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र बनया गया है. 2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी को बरेली का कप्तान बनाया गया है.

वहीं, बागपन के कप्तान नीरज कुमार जादौन को बिजनौर का एसपी बनाया गया है. अर्पित विजयवर्गीय को मुजफ्फरनगर से बागपत का कप्तान बनाकर भेजा है. वहीं दिनेश सिंह को बिजनौर से गाजियाबाद कमिश्नरेट संबंध किया गया है. आशीष श्रीवास्तव को बस्ती से पुलिस मुख्यालय संबंध किया गया है. उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाला गया है. गोपाल कृष्ण चौधरी को ललितपुर से बस्ती का कप्तान बनाकर भेजा गया है. अभिषेक कुमार अग्रवाल को प्रयागराज से ललितपुर का एसपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










