UP News: बुलंदशहर फेक एनकाउंटर मामले में रिटायर डीएसपी रणधीर सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

UP News: बुलंदशहर फेक एनकाउंटर मामले में रिटायर डीएसपी रणधीर सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है. वे 2018 से कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं.
UP News: बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने लंबे समय से फरार चल रहे डीएसपी रणधीर सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. रिटायर डिप्टी एसपी रणधीर सिंह ने सिकंदराबाद में 2002 में बतौर इंस्पेक्टर एनकाउंटर की अगुवाई की थी. बाद में यह मुड़भेड़ फर्जी करार दे दी गयी थी. इसी मामले में रिटायर डिप्टी एसपी मुलजिम हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने इसी मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर इस मामले को लेकर 07 लाख रुपये का जुर्माना अदा करने का निर्देश दिया है. इस मामले में डीएसपी रणधीर सिंह अब भी फरार चल रहे हैं.
Also Read: UP News: सीएम योगी पहुंचे मेदांता अस्पताल, महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
बता दें, रिटायर्ड डीएसपी रणधीर सिंह 2018 से कई समन जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं, जिस वजह से अदालत ने उनकी संपत्ति को कुर्क करने का नोटिस जारी किया है. सिकंदराबाद की सीओ नम्रता श्रीवास्तव के मुताबिक, कुर्की का नोटिस आगरा में रणधीर सिंह के पैतृक आवास और गाजियाबाद में वर्तमान पते पर चिपकाया गया है. इस मामले में सात अन्य पुलिसकर्मी पहले ही अदालत में पेश हो चुके हैं.
Also Read: लखनऊ से पीएम मोदी ने आगरा की विमलेश से की खास बातचीत, जानी योजनाओं की सच्चाई
बताया जा रहा है कि तीन अगस्त 2022 को सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर बिलसुरी के पास कुछ बदमाशों ने लूट के दौरान बस परिचालक को गोली मारकर घायल कर दिया था. बाद में इस मामले में पुलिस ने एक कथित बदमाश को मार गिराया था, जिसका नाम प्रदीप था. प्रदीप सिकंदराबाद क्षेत्र के सहपानी गांव का रहने वाला था.
प्रदीप के परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है. प्रदीप बी.टेक का छात्र है और वह कॉलेज में अपनी जमाकर वापस घर आ रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार दिया.
(इनपुट- उत्पल पाठक, लखनऊ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




