UP News : मेरठ में किशोरी को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, मारपीट कर आपत्तिजनक अवस्था में बनाया वीडियो, FIR
Published by : अनुज शर्मा Updated At : 26 Jul 2023 8:58 PM
किशोरी ने हाथों से बदन छिपाने का प्रयास किया तो उसके हाथों पर डंडों से वार किए गए. बाद में किशोरी को नग्न अवस्था में ही खींचते हुए गन्ने के खेत से सड़क पर ले आए.
लखनऊ . मेरठ के एक गांव किठौर में तीन माह पूर्व किशोरी को युवक फुसलाकर अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया. उसके बाद युवक के साथी गन्ने के खेत में आ गए, जो किशोरी का वीडियो बनाने लगे. उसके बाद आरोपितों ने किशोरी को कभी पुलिस को बुलाने का डर दिखाया तो कभी उसके साथ अभद्रता की. इतना ही नहीं किशोरी के साथ मारपीट भी की गई. किशोरी ने अपने हाथों से बदन छिपाने का प्रयास किया तो उसके हाथों पर डंडों से वार किए गए . बाद में किशोरी को नग्न अवस्था में ही खींचते हुए गन्ने के खेत से सड़क पर ले आए.
गत रविवार को किशोरी के साथ हुए घटनाक्रम का वीडियो उसकी बहन के मोबाइल पर भेज दी गई. वीडियो देखने के बाद किशोरी से पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया. पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपित शाकिर पुत्र जाहिद व उसके दो साथियों पप्पू उर्फ जावेद और आलम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीडियो बनाने में शामिल दो आरोपित अभी फरार हैं.
उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया की दो वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है, जिसमें 376(3) IPC और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. सामूहिक दुष्कर्म की खबर चलाई जा रही है जो गलत है. कुछ माह पूर्व आरोपी के साथ पीड़िता जब एकांत में थी तब कुछ युवकों द्वारा दोनों को एक साथ देखे जाने पर उनका अश्लील वीडियो बनाया गया और दुर्व्यवहार किया गया है. प्रकरण में तीन अभियुक्त गिरफ्तार हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










