ePaper

UP Chunav 2022: कटरा सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 15 Feb 2022 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: कटरा सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में शाहजहांपुर की कटरा सीट पर 58.02 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 61.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. कटरा सीट पर 58.02 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 61.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. 1951 के पहले विधानसभा चुनाव में यह तिलहर साउथ सीट हुआ करती थी. 1957 में यह विधानसभा क्षेत्र टूटा और इसका बड़ा हिस्सा खेड़ा बझेड़ा विधानसभा क्षेत्र में चला गया. 1962 में भी यही स्थिति रही. 1967 में तिलहर विधानसभा सीट का नाम दिया गया. जो 2007 के चुनाव तक बरकरार रहा. नए परिसीमन के बाद कटरा विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया. कटरा विधानसभा का कस्बा खुदागंज औद्योगिक क्षेत्र रहा है.

कटरा सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- वीर विक्रम सिंह प्रिंस- भाजपा

  • 2012- राजेश यादव- सपा

  • 2007, 2002- बैजनाथ दूबे- सपा

  • 1996- बवन सिंह- भाजपा

  • 1993- श्री राम सिंह- भाजपा

  • 1991- राम सिंह- भाजपा

कटरा विधानसभा के मौजूदा विधायक

बीजेपी के वीर विक्रम सिंह को सियासत विरासत में मिली है. वीर विक्रम सिंह प्रिंस युवा विधायक हैं. वो ग्रेजुएट हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 77 हजार

  • ठाकुर- 60 हजार

  • दलित- 59 हजार

  • यादव- 40 हजार

  • कश्यप- 35 हजार

  • कुर्मी- 21 हजार

  • ब्राह्मण- 15 हजार

  • गुर्जर- 12 हजार

कटरा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,36,846

  • पुरुष- 1,84,572

  • महिला- 1,52,247

  • थर्ड जेंडर- 27

कटरा विधानसभा की जनता के मुद्दे

  • सबसे अधिक जाम की समस्या है.

  • हुलासनगला क्रॉसिंग पर सुबह-शाम जाम रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola