ePaper

UP Chunav 2022: बरेली शहर में जानिए कैसा रहा मतदान और क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

Updated at : 15 Feb 2022 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बरेली शहर में जानिए कैसा रहा मतदान और क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बरेली शहर सीट पर 54.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 53.70 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. बरेली शहर सीट पर 54.00 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 53.70 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. यहां 4,52,525 मतदाता हैं. इस सीट से सबसे पहली बार 1951 में जीत दर्ज करने वाले पंडित गोविंद बल्लभ पंत मुख्यमंत्री बने थे. बरेली लोकसभा सीट की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा बरेली शहर को माना जाता है. 2012 और 2017 के चुनाव में डॉ. अरुण कुमार ने जीत हासिल की. यह सीट सपा और बसपा एक बार भी नहीं जीत पाई है.

बरेली शहर का सियासी इतिहास

  • 2017- डॉ. अरुण कुमार- भाजपा

  • 2012- डॉ. अरुण कुमार- भाजपा

बरेली शहर के मौजूदा विधायक

  • मौजूदा विधायक अरुण कुमार पेशे से डॉक्टर हैं. उन्हें हर तबके का साथ मिलता है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 60 हजार

  • कायस्थ- 42 हजार

  • वैश्य- 36 हजार

  • ब्राह्मण- 23 हजार

  • मौर्य- 21 हजार

  • सिख- 19 हजार

  • कुर्मी- 12 हजार

  • यादव- 4 हजार

बरेली शहर सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 4,52,525

  • पुरुष- 2,45,727

  • महिला- 2,06,777

  • थर्ड जेंडर- 21

बरेली शहर की जनता के मुद्दे

  • कुछ वार्ड में सड़क, बिजली और पेयजल की समस्याएं हैं.

  • कई बड़ी फैक्ट्री बंद होने से बेरोजगारी की समस्या है.

  • कोई भी बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola