UP Breaking News Live: AMU के कार्यवाहक कुलपति की कार्यशैली को लेकर छात्र बाबे सैयद गेट पर धरने पर बैठे
UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ में आज ईद-मिलादुन-नबी पर मदहे सहाबा और जुलुस-ए-मोहम्मदी का बड़े जुलूस निकाले जाएंगे. मदहे सहाबा जुलूस अमीनाबाद से ऐशबाग तक निकाला जाएगा. वहीं जुलूस-ए-मोहम्मदी शाहमीना शाह से चौक तक निकाला जाएगा. बता दें कि 250 से ज्यादा अंजुमने जुलूसों में शामिल होंगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
AMU कार्यवाहक कुलपति की कार्यशैली को लेकर छात्र बाबे सैयद गेट पर धरने पर बैठे
अलीगढ़ : AMU कार्यवाहक कुलपति की कार्यशैली को लेकर छात्र बाबे सैयद गेट पर धरने पर बैठे. 24 घंटे पहले कार्यवाहक कुलपति को अपॉइंटमेंट संबंधी सिलेक्शन कमिटी कैंसिल करने की मांग की थी. सिलेक्शन कमेटी कैंसिल न करने पर छात्र आक्रोशित हैं. कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज पर छात्रों की मांगों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है. कार्यवाहक कुलपति पर AMU एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए छात्र मांगों को लेकर AMU के बाबे सैयद गेट पर धरना दे रहे हैं.
आगरा के पोईया घाट पर में गणेश विसर्जन के दौरान यमुना के पांच युवक डूबे
आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यमुना के पोईया घाट पर पांच युवक डूब गए. दो को सकुशल निकल लिया गया है. तीन की तलाश जारी है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गोताखोर डूबने वालों की तलाश जारी रखे हैं. आगरा के जिला अधिकारी , डीसीपी सिटी फोर्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन करा रहे हैं. घटना स्थल थाना न्यू आगरा क्षेत्र में आता है.
लखनऊ में टेक्नीकल कान्फ्रेंस में आए यूपी के 32 डाक्टर बीमार
लखनऊ में टेक्नीकल कान्फ्रेंस में आए यूपी के 32 डाक्टर बीमार, सीएमओ ने जांच के लिए टीम भेजी. खाना खाने के बाद बीमार होने की बात सामने आए रही है.
बिधूना के महर्षि मार्कंडेय आश्रम में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा तीन युवकों की डूबने से मौत
औरैया की तहसील बिधूना क्षेत्र स्थित महर्षि मार्कंडेय आश्रम में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गए. मूर्ति विसर्जन में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. महर्षि मार्कंडेय आश्रम के कुंड में 4 युवक डूबे गए थे. 3 युवकों की मौत हो गई. 1 युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौत
बिजनौर के मंडावर मार्ग स्थित चौराहे पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर मे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बिजनौर कोतवाली प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग तीन बजे बिजनौर में मंडावर मार्ग स्थित चौराहे पर हरिद्वार की ओर जा रही कार में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार बदायूं निवासी धनपाल (55 वर्ष) और प्रेमपाल (54) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि विजय बहादुर (50) की उपचार के दौरान मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि घायलों बबलू,पुष्पेन्द्र और आमोद को गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. कोतवाल चौधरी के अनुसार ट्रक की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि कार सवार बदायूं से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे.
लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा I.N.D.I.A., बलिया में बोले चिराग पासवान
बलिया (भाषा): लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने दावा किया है कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ I.N.D.I.A. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा. पासवान ने बलिया में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित अतिदलित सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में विपक्षी गठबंधन के जिक्र पर दावा किया कि ‘इंडिया गठबंधन’ आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा. उन्होंने कहा, ”इंडिया गठबंधन ऐसा भानुमती का कुनबा है, जो बनने से पहले ही धराशायी हो जाता है1
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए