UP Breaking News Live: मुहर्रम पर खुलेंगे यूपी के स्कूल-कॉलेज, महानिदेशक विजय किरन आनंद ने जारी किये निर्देश
UP Breaking News Live Updates in Hindi: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से मेडिसिन वार्ड खाली कराया गया है. सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. फिलहाल कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
मुहर्रम पर खुलेंगे यूपी के स्कूल-कॉलेज, महानिदेशक ने जारी किये निर्देश

यूपी के स्कूल-कॉलेज 29 जुलाई यानी मुहर्रम के दिन खुलेंगे. महानिदेश स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसके निर्देश जारी किए हैं. इस दिन भारतीय शिक्षा समागम का पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग सभी स्कूलों में होगी. इसके चलते मुहर्रम की छुट्टी को निरस्त किया गया है.
अलीगढ़ में गोवंश पर कुल्हाड़ी से हमला, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़ में गोवंश पर कुल्हाड़ी से बर्बरता पूर्वक प्रहार किए जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है. हालांकि पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई है . बताया जा रहा है कि थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल स्थित मैदा मिल के करीब दीपक नाम के व्यक्ति ने गोवंश पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया. वही, कुल्हाड़ी गोवंश के पीठ में लगी रही. गोवंश पीड़ा से कराहती रही. घटना की जानकारी पर जीव दया फाउंडेशन के लोग पहुंचे. इस अमानवीय कृत्य को लेकर थाना बन्नादेवी में शिकायत की गई है. वही जीव दया फाउंडेशन के लोगों ने गोवंश का प्राथमिक उपचार भी दिया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भारत द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार मनसुख एल. मांडवीया से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की.

बरेली में टीचर की लापरवाही से छात्र की तालाब में डूबने से मौत,
उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के माधौपुर रुकुमपुर गांव में स्थित एक परिषदीय विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र अनमोल (12 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गई.मृतक के पिता मैकूलाल ने स्कूल के प्रिंसिपल, और टीचर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि काफी तेज बारिश हो रही थी.टीचर बारिश में पढ़ाने के बजाय बातचीत में मशगूल (व्यस्त) थे.उन्होंने बारिश में ही छात्र छात्राओं की छुट्टी कर दी, लेकिन स्कूल बैग क्लास में ही रखवा दिए. मृतक छात्र अनमोल बैग के चक्कर में घर नहीं गया.वह स्कूल के पास स्थित तालाब के पास पहुंच गया.वह तालाब में नहाने के लिए घुस गया.उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई.
अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से झटका, दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में याचिका खारिज
सपा नेता आजम खां बेटे अब्दुल्ला आजम को दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बद्रीनाथ धाम पर बयान को लेकर सीएम धामी नाराज
बद्रीनाथ धाम को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से बचना चाहिए. सीएम पुष्कर धामी ने ट्वीट किया है कि ‘करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। “महाठगबंधन” के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश व धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है. यह विचार इन दलों के अंदर SIMI और PFI की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है.’ वहीं वाराणसी में भी स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध शुरू हो गया है. उनके बयान के विरोध में वाराणसी शहर में पोस्टर चिपकाए गये हैं. गौरतलब है कि मार्य ने बद्रीनाथ धाम को लेकर कहा था कि इसका भी एएसआई सर्वे होना चाहिए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए