UP Breaking News Live : डीसीपी जिया उल हक हत्याकांड में पूर्व मंत्री राजा भैया की मुश्किल बढ़ी, सीबीआई करेगी
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 सर्कल की लिस्ट जारी की गई है. इस में बदायूं का दातागंज, फिरोजाबाद का सिरसागंज, अलीगढ़ का छर्रा, अयोध्या नगर, डेरापुर कानपुर देहात, सीसामऊ कानपुर शहर, नौगढ़ सिद्धार्थनगर और सदर फिरोजाबाद शामिल है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
डीसीपी जिया उल हक हत्याकांड में पूर्व मंत्री राजा भैया की मुश्किल बढ़ी, सीबीआई करेगी
डीसीपी जिया उल हक हत्याकांड में पूर्व मंत्री राजा भैया की मुश्किल बढ़ गई हैं. सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. डीएसपी मर्डर केस में अखिलेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की थी. इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जहां यूपी के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को इस्तीफा देना पड़ा था.
आरोग्य मंथन : यूपी को मिले दो अवार्ड, ग्रीन चैनल अपनाने व पूछताछ केंद्र स्थापित करने पर मिला सम्मान
लखनऊ: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने के लिए यूपी को दो अवार्ड मिले हैं. पहला है आयुष्यमान पूछताछ केंद्र की स्थापना करना और ग्रीन चैनल पेमेंट व्यवस्था शुरू करना. दूसरा है आभा स्कैन की सर्वाधिक संख्या व टोकन तैयार करना. इन दोनों श्रेणियों में उत्तर प्रदेश को आयुष्मान कियास्क डिपल्वायमेंट एंड ग्रीन चैनल इम्प्लीमेंटेशन और हाईएस्ट नंबर ऑफ आभा स्कैन एंड शेयर टोकन जनरेटेड अवार्ड मिला है. आभा स्कैन यानि आभा एप्लीकेशन के जरिए मरीज आसानी से क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और उन्हें तत्काल टोकन नंबर मिल जाता है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अवार्ड
यह अवार्ड नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 25 सितंबर से दो दिवसीय आरोग्य मंथन के दौरान दिया गया है. यह अवार्ड मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की ओर से केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया. सम्मान लेने के लिए उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा और साचीस की सीईओ संगीता सिंह और अन्य मौजूद रहे.
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी
अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. अभी तक की जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. 15 जनवरी से अनुष्ठान शुरू किए जाएंगे.इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
राम मंदिर दिव्य और भव्य है और इसे खूबसूरती से बनाया जा रहा : मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास
अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज कहते हैं, ” यह (राम मंदिर) दिव्य और भव्य है और इसे खूबसूरती से बनाया जा रहा है. विशेष रूप से, भूतल पर’ गर्भ गृह ‘ तैयार है, और नक्काशी चल रही है. खिड़कियों और फाटकों की स्थापना लंबित है.मंजिल तैयार है. वे इसे इस तरह से बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई अन्य मंदिर इस तरह सुंदर न हो. लोग देख सकेंगे कि त्रेता युग में यह कैसा था. यह तीन मंजिलों का होगा और शीर्ष पर एक गुंबद होगा. तैयारियां अच्छी चल रही हैं.
यूपी एटीएस ने अरुणाचल प्रदेश से isi के एजेंट शैलेन्द्र को पकड़ा
यूपी एटीएस ने अरुणाचल प्रदेश से isi के एजेंट शैलेन्द्र को पकड़ा, fb पर फेक एकाउंट बना कर हनी ट्रैप में फंसाता था अधिकारियों को। सेना के प्रोजेक्ट में मजदूरी करता था।
लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दिल्ली जाने और रहने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 2021 की लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को अपनी बीमार मां और बेटी की देखभाल के लिए दिल्ली जाने और रहने की अनुमति दे दी है. लखीमपुर खीरी हिंसा आठ लोगों की जान चली गई थी.
दुराचार के आरोप में प्रयागराज के जंघई चौकी इंचार्ज सुधीर पांडेय को निलंबित कर दिया
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए