Live Updates

UP Breaking News Live: सीएम योगी ने शिवाजी के जीवन पर आधारित नाटक ‘जाणता राजा’ का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना की

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: ताजनगरी आगरा में देर रात रामबाग चौराहे पर बड़ी सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

सीएम योगी ने शिवाजी के जीवन पर आधारित नाटक ‘जाणता राजा’ का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक ‘जाणता राजा’ का उद्घाटन करते हुए पूजा-अर्चना की.

UP Breaking News Live: 63 तहसीलदारों को मिली पदोन्नति, एसडीएम बनाए गए

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवारक को 63 तहसीलदारों को पदोन्नति प्रदान कर दी. सभी को एसडीएम (उपजिलाधिकारी) के पद पर पदोन्नति दी गई है.

UP Breaking News Live: गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को दोषी करार दिया

गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को दोषी करार दिया है. गैंगस्टर मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. सजा का ऐलान अभी नहीं किया गया है. 2009 में कपिल देव सिंह की हत्या हुई थी. मीर हसन ने 2010 में करंडा थाना में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था. हत्या और हत्या के प्रयास के दोनों मामलों में गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था.

सीएम योगी बागपत में बोले- बहन बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करने की किसी को छूट नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत में कहां की महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. बहन बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करने की किसी को छूट नहीं है. उन्होंने बागपत में 351 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले विकास कार्यों में भेदभाव होता था, अब किसी से भी भेदभाव नहीं होता है. बिना भेदभाव के योजनाएं चल रही हैं. समाज के अंतिम व्यक्ति को उनका लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि बागपत चीनी मिल के कार्य योजना तैयार है, हमें विकास के लिए काम करना है.

अजय राय बोले- आजम खां के कठिन समय में कांग्रेस उनके साथ

सीतापुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम इंसानियत के नाते आजम खां से मिलने आए हैं. जिस तरह से भाजपा सरकार उनके परिवार और उन पर अत्याचार कर रही है. इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी उन्हें नैतिक समर्थन देने के लिए यहां है. हम उनके साथ खड़े हैं.

मंत्री दयाशंकर सिंह बोले: सपा-कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लखनऊ में सपा-कांग्रेस के पोस्टर वार पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा हाल है. मुलायम सिंह की विरासत सपा के लोग बचा नहीं पाए. कांग्रेस में विरोध से सपा का उदय हुआ था. ये दोनों पार्टियां वोट की राजनीति करती हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की आजम खां से मुलाकात की बात सिर्फ वोट बैंक के लिए है.हम सौभाग्यशाली हैं कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह देख पाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola