UP Breaking News Live: एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हाथापाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल तीर्थ में जाएंगे. सीएम यहां पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे. बताया जा रहा है इसी के साथ धनौरी डैम से नियमित रूप से सोलानी नदी में पानी छोड़े जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हाथापाई ,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अनिमियता और फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की. कैंट पुलिस और कार्यकर्ताओं में वाद विवाद के बाद भिड़ंत हो गई. जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई है. बाद में कुछ छात्रों को कैंट पुलिस ने हिरासत में लिया है.वही इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वामपंथी संगठनों ने मणिपुर घटना को लेकर किया प्रदर्शन
भाकपा माले और अन्य वामपंथी संगठनों ने मणिपुर घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ़ा के माँग को लेकर परिवर्तन चौक पार किया प्रदर्शन.
वाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में मस्जिद परिसर के सर्वे की इजाजत दी
ज्ञानवापी मामले में मस्जिद परिसर के सर्वे की इजाजत कोर्ट ने दे दी है. वाराणसी के कोर्ट ने हिन्दू पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को यह फैसला दिया है. एएसआई को मस्जिद के विवादित क्षेत्र को छोड़कर बाकी हिस्से का सर्वे करने की जिम्मेदारी होगी.
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि हमारे खून का एक-एक कतरा मझवार आरक्षण को हक़ीक़त में बदलने के लिए इस्तेमाल होगा. मझवार आरक्षण हक़ है हमारा और हम इसे लेकर रहेंगे.
बाराबंकी में युवक ने बहन का गला काटा, वीडियो वायरल
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी बहन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक बहन का गला काटने के बाद कटे गले को हाथ में लटकाकर ले जाता दिख रहा है.
यूपी नीट यूजी 2023 ऑनलाइन काउंसलिंग नोटिफिकेशन जारी, 25 जुलाई से पंजीकरण
यू०पी० नीट यू0जी0-2023 के अंतर्गत प्रथम चक्र की ऑनलाईन कांउसिलिंग की समय-सारणी के संबंध में महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश ने जारी किया नोटिफ़िकेशन.

Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए