Uttar Pradesh Breaking News Live: आरिफ और सारस की दोस्ती का The End, वन विभाग की टीम ने लिया कब्जे में
Uttar Pradesh Breaking News Live: लखनऊ में UPSGVBL की वार्षिक निकाय बैठक आज होगी. यह बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी. इस बैठक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल होंगे. साथ ही सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौड़ भी मौजूद रहेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
आरिफ और सारस की दोस्ती का The End, वन विभाग की टीम ने लिया कब्जे में
आरिफ और सारस की दोस्ती का The End हो गया. वन विभाग की टीम ने मंगलवार को सारस को अपने कब्जे में ले लिया और उसे रायबरेली के एक वन विहार में छोड़ दिया है. वन विभाग की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने ट्वीट किया है कि राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करने वाले से दूर ले गयी. देखना यह है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिये क्या कार्रवाई की जाती है.
एनसीआर सहित यूपी के कई शहरों में भूकंप के झटके
बारिश और ओलावृष्टि के बाद मंगलवार देर रात यूपी के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. राजधानी लखनऊ, एनसीआर, पश्चिम यूपी के कई जिलों, अलीगढ़ में भी रात लगभग 10.20 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किये गये. इस भूकंप की तीव्रता कितनी थी, अभी इसका पता नहीं चला है लेकिन अचानक झटकों से मल्टी स्टोरी में रहने वाले लोग बाहर निकल आये. एक के बाद एक शहरों से भूकंप के झटके की सूचना मिल रही है.
पुलिस खोद रही अतीक अहमद का दफ्तर, पत्नी शाइस्ता की जमानत पर भी सुनवाई टली
लखनऊ. उमेशपाल हत्याकांड में यूपी पुलिस ने अतीक अहमद पर शिकंजा और भी कस दिया है. बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची अतीक अहमद के प्रयागराज स्थित कार्यालय पहुंची है. पुलिस की मौजूदगी में अतीक अहमद का कार्यालय खोदा जा रहा है. वहीं
माफिया की पत्नी शाइस्ता प्रवीन की जमानत याचिका की अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी है. कोर्ट में सुनवाई टल गयी है. अब 29 मार्च को इस पर निर्णय लिया जायेगा. शाइस्ता प्रवीन ने एमपी एमएलए कोर्ट में जमानत के लिये अर्जी दी है. (ब्रेकिंग)
मुख्यमंत्री योगी गोंडा में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे, जाने बैठक में क्या दिये निर्देश
लखनऊ . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंडल के दौरा पर हैं. वे जिला गोंडा में अधिकारियों के साथ विकास कार्य और कानून व्यवस्था समीक्षा कर रहे हैं. इस बैठक में प्रमंडल और जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद हैं. मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को जल्दी से जल्दी दूर करने का आदेश दिया है.
कानपुर में हेड कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
कानपुर में हेड कांस्टेबल राहुल वर्मा ने ट्रेन के आगे की आत्महत्या की. निलंबन से पहले 112 में तैनात था हेड कांस्टेबल. बताया जा रहा है 6 माह से लाइन हाजिर था सिपाही. सरकारी असलहे से फायर करने में था लाइन हाजिर. बता दें पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र के शांति नगर का है.
रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलिया जिला मुख्यालय की पुलिस ने अवैध रूप में भारत में आए म्यांमा निवासी एक रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
प्रभारी राजीव सिंह ने सोमवार को गड़वार मार्ग के पौहारीपुर पुलिया से इजहारुल हक को गिरफ्तार किया और आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की. हक ने म्यांमा से अवैध रूप से भारत में आने वाले मोहम्मद अरमान उर्फ अबु तल्हा नामक रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी. हक जिले के बिल्थरा रोड कस्बे का रहने वाला है. वह लम्बे समय से जिला मुख्यालय के विशुनीपुर मोहल्ले में चूड़ी का दुकान चलाता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए