Uttar Pradesh Breaking News Live: श्री रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने को RSS का हस्ताक्षर अभियान
Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, तुलसीपुर में माता रानी का दर्शन-पूजन किया. उन्होंने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से महिला सशक्तीकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये रैली विभिन्न जनपदों से होकर ललितपुर पहुंचेगी. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
हिन्दू नववर्ष पर RSS ने की श्री रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान चलाया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में श्री रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग उठी है. हिन्दू नववर्ष के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में मांग पूरी कराने को जन समर्थन जुटाने की भी पहल की गयी है. इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवक और आरएसएस के समर्थकों सहित भाजपा के लोग शामिल हुए थे. मांग को राष्ट्रपति के पास भेजा जायेगा. नववर्ष के इस कार्यक्रम से पूर्व विक्रमी सम्वत् 2080 की समस्त शुभकामनाओं का सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया गया. पूर्व संध्या में राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन भी किया गया.
पीएम मोदी 24 मार्च को वाराणसी में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित करेंगे, बेहतर करने वाले जिला- राज्य भी होंगे सम्मानित
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को वाराणसी में सुबह 10:30 बजे वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस शिखर सम्मेलन को आयोजित करा रहा है. 2001 में स्थापित स्टॉप टीबी पार्टनरशिप इसमें सहयोगी की भूमिका निभा रहा है. प्रधानमंत्री टीबी-मुक्त पंचायत की पहल की इस दिशा में किये जाने वाले कार्य का शुभारंभ करेंगे. भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 भी जारी की जायेगी. टीबी को समाप्त करने की दिशा में जिन राज्यों ने और जिलों ने काम किया है उनको भी पुरस्कृत करेंगे.
सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी शौकत अली की संपत्ति जब्त
कानपुर. पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी शौकत अली की संपत्ति को कुर्क कर लिया है. कानपुर के एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने बताया कि कुर्क की गयी संपत्ति सिविल लाइंस कानपुर के अंतर्गत आती है. शौकत अली ने अवैध तरीकों से इसको बनाया था. 30 करोड़ रुपये की इस संपत्ति को जब्त किया जा रहा है.
यूपी में महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए भर्ती की जा रही है, ADGP ने महिलाओं को लेकर कह दी ये बड़ी बात
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिये यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. उनकी भर्ती अधिक से अधिक होगी. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी. एडीजीपी का का कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. विभाग में महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए भर्ती की जा रही है.
यूपी पुलिस ने बीते छह साल में 179 अपराधियों को ढेर किया, आपराधिक घटनाओं में देश में 24 वां स्थान, एडीजी कानून व्यवस्था की प्रेस कान्फ्रेंस
लखनऊ . उत्तर प्रदेश के पुलिस अपर महानिदेशक प्रशांत कुमार योगी सरकार पार्ट टू का एक साल पूरा होने पर कानून व्यवस्था की उपलब्धि गिनाई हैं. बीते छह साल में 179 अपराधियों को ढेर किया गया है. बदमाशों को ढेर किया गया. माफिया को चिह्नित किया जा रहा है. अब तक 2827 करोड़ की संपत्ति जब्त की गयी है. माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 112 पर सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. 112 का रिस्पांस टाइम कम किया गया. सभी घटनाएं में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. बिना किसी भेदभाव के अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है. पूरे देश में अपराध के मामले में राज्य का स्थान 24 वां है. महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. इसमें 16 वां स्थान है.
उमेश पाल हत्याकांड, यूएस कोल्ड पिस्टल बरामद
उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यूएस कोल्ड पिस्टल से उमेश पाल को गोली मारी गई थी. मंगलवार को पुलिस ने कोल्ड पिस्टल बरामद किया। बताया जा रहा है दो मैगजीन और कोल्ड पिस्टल मिली है. इसी पिस्टल से असद ने उमेश पाल पर कई राउंड फायरिंग की थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए