UP Breaking News Live: अलीगढ़- खेत में बेहोश मिली महिला, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. यहां केशव प्रसाद 50 करोड़ की 342 परियोजनाओं की सौगात देंगे. 14 हजार लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपेंगे. बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
लखनऊ कोर्ट शूटआउट मामले में सुरक्षा में तैनात सात पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या के मामले में सुरक्षा में तैनात सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अनुशासनहीनता बरते जाने पर निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है: 1. मु0आरक्षी सुनील दुबे, 2. मु0आरक्षी मोहम्मद खालिद, 3. मु0आरक्षी अनिल सिंह, 4. मु0 आरक्षी सुनील श्रीवास्तव, 5. आरक्षी धर्मेन्द्र, 6. महिला आरक्षी निधी देवी. वहीं संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या करने वाले विजय यादव को केजीएमयू ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाने के वासुदेव मई में संदिग्ध परिस्थिति मृत महिला का शव घर के दरवाजे पर मिला है. मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है. थाने पहुंचकर पुलिस को दी घटना की तहरीर ही है.
जाली नोटों की तस्कर को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट ने जाली नोटों की तस्करी से जुड़े बबलू उर्फ बाबिल बिंद को गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. वह प्रिंटिंग प्रेस से जाली नोट छाप देश के तमाम हिस्सों में सप्लाई करता था. जानकारी के मुताबिक बबलू उर्फ बाबिल ग्रामीण इलाकों में जाली नोटों को चलाने वाले गैंग का सरगना है. बीते जनवरी महीने में बबलू बिंद के गैंग से जुड़े छह लोगों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद से गैंग का सरगना फरार था.
जौनपुर में जमीनी विवाद के दौरान हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर घायल
जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासिन गांव में गिरजा शंकर, भाई रूद्र प्रताप, राजीव प्रजापति और चचेरा भाई आज सुबह घर पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे. इसी बीच चाचा राजनाथ उनका बेटा कृष्ण गोपाल धारदार हथियार लेकर तीनो पर धावा बोल दिया. जमकर पिटाई की. धारदार हथियार से कई वार किया, जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
अलीगढ़- खेत में बेहोश मिली महिला, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के भरतपुर इलाके में महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. महिला सुबह मूंग के खेत में काम करने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश किया. महिला का पति लोधा क्षेत्र में ही मोटर वाइंडिंग का काम करता है. गांव वालों ने उसे सूचना दी कि घर पर पत्नी नहीं पहुंची है. जब उसे पता चला तो वह अपनी दुकान बंद कर पत्नी को ढूंढने के लिए गया. उसने मूंग के खेत में पत्नी को ढूंढा लेकिन नहीं मिली. गांव के पड़ोसियों को साथ लेकर खेत में पत्नी को तलाश किया. करीब 15 बीघा ज्वार के खेत में तलाश किया लेकिन पत्नी नहीं मिली. काफी देर ढूंढ़ने के बाद नरेश के ज्वार के खेत में पत्नी गंभीर हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली. पति ने बताया कि पत्नी बिल्कुल बेहोश हालत में और कपड़े फटे हुए मिले. उसके गले में घाव है और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.
संजीव जीवा हत्याकांड मामले में पुलिस को आरोपी विजय की 14 दिन की मिली रिमांड
संजीव जीवा हत्याकांड मामले में लखनऊ पुलिस को कोर्ट में शूटआउट करने वाले आरोपी विजय यादव की 14 दिन की पुलिस रिमांड मिल गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए