UP Breaking Live: न्यायिक अधिकारियों के तबादले, कोई जिला जज तो किसी को मिली फैमली कोर्ट की जिम्मेदारी
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम. सीएम योगी संतकबीर नगर,आजमगढ़,मऊ,बलिया में जनसभा करेंगे.इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
न्यायिक अधिकारियों के तबादले, बदली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. एक दर्जन से अधिक जजों की जिम्मेदारी बदल गयी है. कई जिला जज को फैमली कोर्ट का प्रधान न्यायाधीश तो कुछ को फैमिली कोर्ट सेशन कोर्ट भेजा गया है.
लखनऊ के डालीबाग में वीआईपी गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत गिरी
बारिश से हज़रतगंज के डालीबाग में वीआईपी गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत (सर्वेंट क्वार्टर ) गिर गयी है. सर्वेंट क्वार्टर में एक ही परिवार के चार लोग फंसे हुए हैं. बिल्डिंग के अंदर का हिस्सा धंस गया है. पुलिस और अन्य सहायता दल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.
केंद्रीय बल में सेवा देंगे यूपी के तीन आइपीएस, आदेश जारी
UP कैडर के तीन IPS अफ़सरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिली है. सरकार ने तीनों अधिकारियों को रिलीव करने का आदेश जारी कर दिया है. आइपीएस एलवी एंटनी BSF जायेंगे. वहीं ज़की अहमद CRPF और राजेश मोदक CISF में सेवा देंगे.
वाराणसी के ज्ञानवापी मामला में जिला जज की कोर्ट में हुई सुनवाई
ज्ञानवापी से जुड़े 7 मामले को एक अदालत में चलाने के मामले पर बसुनवाई हुई. जिला जज की कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 मई तय की है. कोर्ट ने हाईकोर्ट का हवाला दिया. हाईकोर्ट में इस मामले में आर्कोलॉजी सर्वे को लेकर 11 मई को सुनवाई होनी है .
बरेली में दो महिला सहित 4 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो अफीम बरामद

उत्तर प्रदेश के बरेली की विशारतगंज थाना पुलिस ने 4 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. रामगंगा पुल के पास अखा मोड़ से विशारतगंज थाना क्षेत्र के मझगंवा गांव निवासी शहजिल अंसारी, मुहम्मद उवेश, सोनिया, और बदायूं जनपद के विनावर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी हुसन बानो को गिरफ्तार किया है.इनके पास से 03 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम,6910 रुपये, 5 मोबाइल बरामद किए हैं.आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इससे पूर्व भी बरेली पुलिस कई ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर चुकीं.इनकी कोठियो को बुल्डोजर से ध्वस्त किया गया,तो वहीं करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है.
बुर्काधारी महिला की पहचान के बाद ही वोट की मांग, भाजपा ने आयोग को लिखा पत्र
भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि बुर्काधारी महिलाओं को पहचान के बाद ही मतदान करने की इजाजत मिले. इस संबंध में भाजपा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए