Live Updates

UP Breaking News Live: हरदोई में दीवार में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, 2 के खिलाफ केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी यहां मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य देखेंगे. यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सीएम विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

हरदोई में दीवार में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, 2 के खिलाफ केस दर्ज

हरदोई के अतरौली के गौढ़ी मजरा छावन में दीवार में सेंध लगाकर लाखों की चोरी हुई है. चोरोम ने 60 हजार नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया है. पीड़ित ने दो लोगो के खिलाफ तहरीर दी है.

कानपुर देहात में डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

कानपुर देहात में थाना रनिया क्षेत्र के किशरवल रोड पर डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है. वही परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जामकर कर हंगामा किया, जिसे पुलिस, प्रशासन ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया.

लखनऊ की ट्रैफिक जाम में फंसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

लखनऊ में जाम की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है. शनिवार को सीसीएस एयरपोर्ट के पास भीषण जाम लगा. इस जाम में खुद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक फंस गए. परेशान डिप्टी सीएम अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर कुछ दूर पैदल चलने के बाद जैसे-तैसे रास्ता पार किए.

मथुरा में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

मथुरा में स्वाट टीम और छाता थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके 25 हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार किया है. डकैती के मामले मे वांछित बदमाश खुर्शीद 22 साल से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसके पास से 1 तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है.

उन्नाव में तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत

उन्नाव में फतेहपुर चौरासी के तकिया गांव के पास तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत हो गई. युवक गांव जा रहा था इस दौरान तेज आंधी आ गई. इस दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ युवक पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं जेसीबी बुलाकर युवक के ऊपर गिरे पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सीएचसी भेजा गया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है.

लखनऊ में तेज आंधी से दीवार गिरने के कारण बच्चे की मौत, मां जख्मी

लखनऊ में तेज आंधी और बारिश के कारण शनिवार को कई जगह पेड़ गिर गए और अन्य प्रकार का नुकसान हुआ. वहीं हबीब नगर में तेज आंधी से दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मां को भी गंभीर चोट आई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola