UP Breaking News Live: मुख्तार अंसारी ने गैंगस्टर मामले में मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ की नवनिर्वाचित महापौर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. नवनिर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल ने शपथ ली. वहीं यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

मुख्तार अंसारी ने गैंगस्टर मामले में मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील

माफिया मुख्तार अंसारी ने गैंगस्टर मामले में मिली सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. जिसमें खुद को निर्दोष बताते हुए सजा रद्द करने की मांग की है. गौरतलब है कि गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले 10 साल की सजा हुई है. माफिया मुख्तार ने गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत के मामले सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत के मामले को सीएम योगी ने संज्ञान में लिया है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मौत पर शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मृतक आश्रित परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है.

सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली के सुंदरी पागन में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिर्जापुर में फर्जी आईएएस और आईपीएस बनकर धौंस देने वाला युवक गिरफ्तार

मिर्जापुर में कोतवाली पुलिस ने फर्जी आईएएस और आईपीएस बनकर धौंस देने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है. युवक फर्जी आईएएस और आईपीएस बनकर अधिकारियो को काम कराने की धौंस देता था. वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी के घर पर फर्जी डिप्टी एसपी की नेम प्लेट लगा हुआ मिला है. पुलिस द्वारा हुई पूछताछ में आरोपित ने बाराबंकी निवासी आलोक तिवारी बताया है.

जालौन में दबंगों ने मां बेटे के साथ की जमकर मारपीट

जालौन में नदीगांव क्षेत्र के गांव महेशपुरा में ट्रैक्टर से अपना खेत जोतने गए युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी. वहीं युवक के मां के साथ की जमकर मारपीट की. वहीं दबंगों ने ट्रैक्टर में भी की जमकर तोड़फोड़ की. पीड़ित परिवार ने दबंगों की पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है.

कानपुर में बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया- कानपुर को पंतनगर और मुरादाबाद से जोड़ने की है तैयारी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कानपुर में एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा कि हमने उनसठ नए रूट घोषित किए हैं और भविष्य में 122 नए रूट घोषित करेंगे. हम कानपुर को पंतनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद के साथ जोड़ने की हमारी कल्पना है. अभी राज्य में 11 हवाई अड्डे प्रचलित हैं. आने वाले 3 सालों में 11 नए हवाई अड्डे शुरू करेंगे. उत्तर प्रदेश में 22 हवाई अड्डे होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola