Live Updates

UP Breaking Live: बरेली में मिला किसान का शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: बस्ती जिला सत्र न्यायालय द्वारा एमएलसी चुनाव के दौरान मतगणना में हुए विवाद मामले में पूर्व विधायक संजय जायसवाल समेत 7 दोषियों को तीन-तीन साल की कैद और दो हजार अर्थदण्ड लगाया है. यूपी कांग्रेस की समीक्षा बैठक 22 मई को होगी, जिसमें सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

बरेली में मिला किसान का शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस

बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गयी है. खेत में खून से लथपथ किसान का शव पुलिस ने बरामद किया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. यह घटना सिरौली थाना क्षेत्र के लिलौर गांव की बतायी जा रही है.

पूर्व विधायक संजय जायसवाल समेत 7 लोगों को मिली 3 साल की सजा

बस्ती जिला सत्र न्यायालय द्वारा एमएलसी चुनाव के दौरान मतगणना में हुए विवाद मामले में पूर्व विधायक संजय जायसवाल समेत 7 दोषियों को तीन-तीन साल की कैद और दो हजार अर्थदण्ड लगाया है. शनिवार को एसीजेएम द्वितीय व विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट अर्पिता यादव के द्वारा 2003 में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान हुए मारपीट व विवाद मामले की सुनवाई की. इस मुकदमे में गवाहों के बयान व पुलिस के विवेचना के आधार और दोनों पक्षों को सुनते हुए न्यायालय ने शनिवार को फैसला सुनाया.

हरदोई में गायब किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

यूपी के हरदोई से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर गायब किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है. एक दिन पहले घर से गायब किशोरी का शव मिला है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. यह घटना बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम चिरंजू पुरवा की बतायी जा रही है.

अलीगढ़ नहर में उतराता मिला युवक का शव

अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर नहर में उतराता एक युवक का शव मिला है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है. गौंडा थाना इलाके के कासका नहर की घटना बतायी जा रही है.

माफिया मुख्तार अंसारी पर कागजात में हेरफेर को लेकर एक और मुकदमा दर्ज

बांदा में माफिया मुख्तार अंसारी पर कागजात में हेरफेर को लेकर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है. जांच में पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग मिली अलग मिला है. जिसके बाद मुख्तार अंसारी और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

किसानों के साथ विधान सभा के गेट नंबर एक पर पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल

अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल शनिवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ विधान भवन के गेट नंबर एक पर पहुंची. उन्होंने वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर और आवासीय योजना के निर्माण के नाम पर किसानों की जमीन का गलत तरीके से अधिग्रहण करने का आरोप लगाया. पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर धरना प्रदर्शन स्थल इको गार्डन भेज दिया. उन्होंने कहा कि आवासीय योजना के नाम पर किसानों की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है. महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जाता है. हम फर्जी केस का विरोध करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात की कंपनियों को लाभ दिया जा रहा है. पल्लवी पटेल ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola