UP Breaking Live: बलरामपुर में एक सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
UP Breaking News Live Updates in Hindi: कानपुर के बिठूर थाने के मसाला दरबार ढाबे के पास डंपर चालक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी. जिससे ऑटो सवार 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों कों अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बलरामपुर में एक सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
बलरामपुर में एक सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस को उसके पास में सुसाइड नोट मिला है. मृतक सिपाही लखीमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है.
मथुरा में पॉलिथीन प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
मथुरा से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर पॉलिथीन प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी है.रसिक प्रोडक्ट के नाम से मथुरा में फैक्ट्री मौजूद है. फैक्ट्री में मौजूद पॉलिथीन में तेजी से आग भड़की. जिसके बाद फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. थाना गोविंद नगर क्षेत्र के गोकुल रेस्टोरेंट के पास की घटना बतायी जा रही है.
हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
हमीरपुर में तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को रौंद दिया. हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. महिला नाती के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रही थी. पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. यह घटना थाना सुमेरपुर के NH 34 तपोभूमि की है.
लखनऊ में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखनऊ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के उनई गांव की बतायी जा रही है.
बिजनौर में हाईडिल विभाग के JE को उपभोक्ता ने मारी गोली
बिजनौर से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर हाईडिल विभाग के JE को उपभोक्ता ने गोली मार दी है. बिजली का बिल जमा न करने पर JE ने लाइन काट दी थी. जिससे गुस्साए उपभोक्ता ने जेई को गोली मार दी. गोली लगने के बाद जेई गंभीर रूप से घायल हो गया. JE को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया. आरोपी के खिलाफ बिजली विभाग ने तहरीर दी. यह घटना थाना मण्डावर के बिलासपुर इलाके की बतायी जा रही है.
पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर
जालौन से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश मारे गए. दोनों बदमाश सिपाही से लूट के बाद हत्या के आरोपी थे. उरई के इंडस्ट्रियल एरिया में मुठभेड़ हुई थी. जालौन पुलिस ने कल्लू उर्फ़ उमेश और रमेश को मुठभेड़ मे ढेर किया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है. 10 मई की रात बदमाशों ने हाइवे पर सिपाही भेदजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए