Live Updates

UP Breaking News Live: मेरठ में सालों से कब्जाई अरबों की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज लखनऊ में यूपी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का शिलान्यास होगा. साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन योजना का भी शुभारंभ होगा. NDRF, SDRF के जवानों और अफसरों का सम्मान होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

विज्ञापन

मेरठ में सालों से कब्जाई अरबों की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मेरठ के इटायरा गांव में प्रशासन ने 210 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई है. बुलडोजर से दबंगों की अवैध अतिक्रमण, व्यवसायिक निर्माण और फसल को जमींदोज की गई है. इटायरा में दबंगों ने 611 बीघा कीमती जमीन पर कब्जा कर रखा था. पूर्व में रहे SDM से भ्रष्टाचार के जरिए खतौनी में नाम चढ़ावा लिया था. वहीं 401 बीघा जमीन पर दबंगों ने हाईकोर्ट से स्टे लिया है. प्रशासन ने जमीन पर कब्जा लेने के बाद ग्रामसभा को सौंपी दी है.

नोएडा के ESIC हॉस्पिटल से नवजात चुराने वाली महिला गिरफ्तार, बच्चा बरामद

नोएडा के ESIC हॉस्पिटल से 24 मई को नवजात बच्चा चुराने वाली रानी पत्नी शौकत इदरीशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्चा भी बरामद हो गया है. आरोपी रानी ने बताया “शादी के बाद 2 बार मिसकैरेज हो गया. ससुराल वाले लगातार बच्चे का दबाव बना रहे थे और ऐसा न होने पर अपने बेटे का दूसरा निकाह करने की धमकी दे रहे थे. वैवाहिक रिश्ता बचाए रखने के लिए मुझे ऐसा करना पड़ा.

कुशीनगर में कन्टेनर में आग लगी, ऑटो जला

कुशीनगर में कन्टेनर में आग लगने से उसमें लोड ऑटो जल गया.कन्टेनर सड़क के किनारे खड़ा था.आग लगने से अफरा तफरी मच गई. सूचना के काफी समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. घटना कसया थाने के NH 28 B की है.

सोनभद्र सड़क हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत

सोनभद्र में हाथीनाला थाना क्षेत्र कुशहवा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार युवक, पत्नी और बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. राहगीर ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कानपुर देहात में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, 2 की मौत

कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा गांव के निकट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें ट्रैक्टर सवार दो युवकों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर सवार ईंट लाद कर कालपी की ओर जा रहे थे.

गाजियाबाद के होटल में छापेमारी, कैसिनो पकड़ा, 15 गिरफ्तार

गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-एक के होटल ग्रांड वैली में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने यहां कॉइन (चिप्स) के जरिए जुआ खेलने का भंडाफोड़ किया. इस तरह का जुआ गोवा में प्रचलित है. मौके से होटल मालिक और दो महिलाओं सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनसे 88100 रुपए नगद, 20 ताश की गड्डियां, 924 कॉइन, 15 कॉइन स्टैंड, 21 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola