Live Updates

UP Breaking Live News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कासगंज के सीएमओ को किया सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ में आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई. यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में बोर्ड के सभी सदस्य शामिल हुए. UCC पर बनाए ड्राफ्ट पर बैठक में चर्चा होगी. जनता से UCC पर आपत्ति दर्ज कराने की अपील. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

विज्ञापन

अलीगढ़ में निजी बैंक कर्मी से 55 हज़ार रुपये की लूट, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

अलीगढ़ में तमंचे की नोंक पर बाइक सवार बदमाशों ने मिनी बैंक कर्मी से 55 हज़ार रुपये की लूट कर ली. घटना थाना लोधा के राइट इलाके की है. जानकारी के मुताबिक मिनी बैंक का कलेक्शन कर्मचारी इलाके से रुपए कलेक्ट कर दूसरे क्षेत्र में जा रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने कर्मचारी को रोक लिया और तमंचा लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कासगंज के सीएमओ को किया सस्पेंड

अखिलेश यादव का वीडियो चर्चा में, स्टेडियम में छक्के उड़ाते दिख रहे सपा अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो चर्चा में है. कार्टून के रूप में बने इस वीडियों में अखिलेश यादव स्टेडियम में छक्का लगाते दिख रहे हैं. NDA vs PDA की लड़ाई को उन्होंने इस कार्टून वीडियो में उतारा है. जिसमें अखिलेश यादव बैटिंग कर रहे हैं. उनके हाथ में जो बैट है उस पर PDA लिखा है. जो गेंद उन्हें खेलने के फेंकी गयी है, उस पर NDA लिखा है.

नोएडा अथॉरिटी में 3.90 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा

नोएडा अथॉरिटी में 3.90 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की जानकारी मिली है. अथॉरिटी ने 200 करोड़ रुपये की एफडी करायी थी. बताया जा रहा है कि पुदुचेरी में फर्जी एकाउंट खोलकर उसमें से 3.90 करोड़ रुपये निकाल लिये गये.

लखनऊ में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्याकर लूट

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में बदमाशों ने एक घर में दिनदहाड़े घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्याकर दी और लूटपाट की. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नफ़ीस फातिमा (59) की लूट के दौरान हत्या की गयी है. घटना में तीन लुटेरे शामिल बताए जा रहे हैं. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि गला दबाकर हत्या और लूट की गयी है. घर से कई कीमती सामान गायब हैं.

जालौन में स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत

सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर जिले में संचालित हो रहे स्विमिंग पूल. स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत. आनन-फानन में दोस्त ने युवक को इलाज के लिए पहुंचाया जिला अस्पताल. डॉक्टरों की टीम ने 25 वर्षीय युवक को किया मृत घोषित. उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित स्विमिंग पूल का मामला.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola